Search

 
 
 

विमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: झारखंड ने चंडीगढ़ को 6 विकेट से हराया

लखनऊ के स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए विमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 6 विकेट से मात दी.
 

Ranchi : लखनऊ के स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए विमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 6 विकेट से मात दी. यह झारखंड की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है.

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम 49 ओवर में 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से तईसा मनचंदा ने 79 रन और आहान वेद ने 25 रन बनाए. झारखंड की गेंदबाजी काफी प्रभावशाली रही. भूमिका और वृष्टि ने 3-3 विकेट लिए, जबकि नेहा और लक्ष्मी को 2-2 विकेट मिले.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 41.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बना लिए. टीम की जीत में गुरलीन कौर की शानदार 81 रन की पारी अहम रही. प्रियंका लूथरा ने 23 रन का योगदान दिया. चंडीगढ़ की ओर से तरुणिका ने 2 विकेट लिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही