Search

महिला विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 150 रन से हराया

Colombo : कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 मैच बारिश से प्रभावित रहा. दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को 150 रन से हरा दिया.

 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. बारिश की वजह से पहले मैच 40-40 ओवर का निश्चित हुआ था. दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए थे.

 

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका 5 के स्कोर पर तंजीम ब्रिट्स के रूप में लगा. इसके बाद कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लुस ने दूसरे विकेट के लिए 118 रन की मजबूत साझेदारी की. लुस 59 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद चौथे विकेट के लिए वोल्वार्ड्ट ने मारिजेन कैप के साथ 64 रन की साझेदारी की.

 

वोल्वार्ड्ट चौथे विकेट के रूप में 82 गेंद पर 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुईं. मारिजेन कैप 43 गेंद पर 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहीं. नादिने डे क्लार्क ने 16 गेंद पर 41 रन की पारी खेली. इन 4 पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट पर 312 रन बनाए थे.

 

पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 8 ओवर में 63 रन देकर 3, नशरा संधु ने 8 ओवर में 45 रन देकर 3, और फातिमा सना ने 8 ओवर में 69 रन देकर 1 विकेट लिए.

 

पाकिस्तान को 313 रन का लक्ष्य मिला था. पाकिस्तान की पारी भी बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित रही. डीएलएस नियम के तहत अंपायरों ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 234 का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान 7 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना सकी और मैच 150 रन के बड़े अंतर से हार गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//