Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलकतरा चोरी करने वालों के मुंह से ईमानदारी की बातें शोभा नहीं देती : झामुमो

Advertisement
Advertisement

सत्येंद्रनाथ तिवारी के कार्यकाल में गढ़वा का सिर्फ सत्यानास हुआ है : झामुमो

Garhwa : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर जमकर हमला बोला है. केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के कार्यकाल में गढ़वा कोमा में था और उन्होंने क्षेत्र का सिर्फ़ सत्यानास किया है. जो ख़ुद विधायक रहते अलकतरा चोरी मामले में जेल गया हो, उसके मुंह से ईमानदारी की बातें शोभा नहीं देती. झूठ, फरेब, षड्यंत्र और अफवाह के दम पर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने 10 सालों तक गढ़वा को लूटने का काम किया था. वह एक जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि एक पेशेवर ठेकेदार के रूप में अपना पूरा कार्यकाल बिताया है. उन्हें जनता की समस्याओं और उनके सुख-दुःख से कोई लेना देना नहीं रहा है. जब वह विधायक थे तब लोगों के पहुंच से दूर रहने के लिए हमेशा क्षेत्र से बाहर ही रहते थे. न उनके अंदर इच्छाशक्ति थी और न ही काम करने का जज़्बा, वह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र को सिर्फ़ चारागाह समझते थे. पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को गढ़वा का विकास पच नहीं रहा है, चुनाव हारने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारे 10 साल के कार्यकाल में 200 किलोमीटर रोड बना है. वर्तमान विधायक मिथिलेश ठाकुर उतना रोड भी बनवा दें तो बहुत बड़ी बात होगी. आज मात्र साढ़े तीन साल के कार्यकाल में विधायक मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 700 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया है. कई मूलभूत संरचनाएं विकसित की गई शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं खेल के क्षेत्र में गढ़वा पूर्व की तुलना से सैकड़ों गुना अधिक विकास किया है. पूर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी स्तरहीन एवं घटिया राजनीति पर उतारू हो गए हैं. वह घर बताने के लिए छह लाख का इनाम की घोषणा कर रहे हैं. आम जनता ने ही जवाब दे दिया कि मिथिलेश ठाकुर का घर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के हर जनता का घर है. अब जनता उनसे पूछना चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं? पलामू लोकसभा के सांसद विष्णु दयाल राम का घर कहां है? विधायक कोटा की राशि को लूटने वाले पूर्व विधायक क्या इनाम की राशि भी इसी लूट की कमाई से देंगे? श्री दुबे ने कहा कि हैसियत से हम बहुत छोटे आदमी हैं फिर भी पूर्व विधायक को चुनौती देते हैं कि वह पूरे विधानसभा में 10 काम विधायक कोटा का गिना देंगे तो हम उन्हें 10 हज़ार रुपये पुरस्कार के रूप में देंगे. महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा कि सभी माताओं बहनों का घर मिथिलेश ठाकुर का घर है. विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पूर्व विधायक अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं. केंद्रीय सदस्य शंभु राम ने कहा कि पूर्व विधायक महाठग हैं. 10 वर्ष गढ़वा की जनता को ठगा, उससे पहले उड़ीसा में ठगा, जब मुंसी थे तब अपने ठेकेदार को ठगा और मनरेगा में जब काम करते थे तो मज़दूरों को ठगने का काम किया करते थे. गढ़वा की जनता से अपील है कि मदारी आएगा, जाल बिछाएगा पर उसमें फंसना नहीं हैं. उन्होंने पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को यह चैलेंज दिया कि अगर दो दिन के अंदर पूर्व विधायक गढ़वा विधानसभा में हुए विकास कार्यों को गिना दिए तो वह चिनिया स्थित अपने अवास को पूर्व विधायक के नाम कर देंगे. प्रेस वार्ता में केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे, शिक्षा प्रतिनिधि असर्फी राम, वरिष्ठ नेता विनोद चंद्रवंशी, केंद्रीय सदस्य शंभू राम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आलमगीर अंसारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सेंट्रल">https://lagatar.in/what-is-the-secret-of-bale-motor-in-central-jail-hazaribagh-know/">सेंट्रल

जेल हजारीबाग में गठरी-मोटरी का क्या है राज, जानिए

कई बार जेल यात्रा कर चुके हैं मिथिलेश ठाकुर : गौतम तिवारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/7-26.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झामुमो के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा नेता गौतम तिवारी ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा द्वारा आयोजित प्रखंड वाइज सभा को देखकर झामुमो के लोग बौखलाए हुए हैं. आज सबको पता है कि पूरे विधानसभा में बालू, पत्थर की लूट मची हुई है. पूरे विधानसभा में हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार और भू-माफिया द्वारा जबरन जमीन हड़पने का काम करना आम बात हो गई है. ब्लॉक हो या अंचल, बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है. आज भैया जी के कार्यकाल में विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है. केंद्रीय योजनाओं की मरमती कर यह अपना पीठ थपथपाते हैं. झूठा-मुठा मरम्मति के काम को निर्माण की संज्ञा देकर उसे मेगा शिलान्यास कहते हैं. तिवारी ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के कार्यकाल में जितना विकास हुआ था, या जितना चापाकल लगा था, उन सभी चापाकल का नट-बोल्ट और वासर भी अगर वर्तमान मंत्री जी बदल देंगे तो मैं राजनीतिक जगत से संन्यास ले लूंगा. वैसे महान व्यक्ति जिन्होंने गढ़वा रंका विधानसभा को आजाद करने का काम किया, सबों को अभिव्यक्ति की आजादी दिलाने का काम किया, आज वैसे व्यक्ति के उपर झामुमो उंगली उठा रही है. तिवारी ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर तो कई बार जेल यात्रा कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/government-land-grabbed-job-in-ecl-grabbed-compensation-also-stolen/">सरकारी

जमीन हड़पी, ईसीएल में नौकरी हथियायी, मुआवजा भी डकार गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही