Search

 
 
 

बुनियादी सुविधाओं को लेकर पांकी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा काम : शशिभूषण मेहता

 
Nilambar Pitambarpur (Palamu) : नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के दरूडीह में रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक ने किया. विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पूजा अर्चना कर और नारियल फोड़कर इसका शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष रूप से काम हो रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में कई उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर अवस्था में थे. इस कारण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में परेशानी होती थी. स्वास्थ्य उप केंद्र बन जाने से यहां के ग्रामीणों को लाभ होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-used-to-snatch-girlfriends-to-fulfill-their-hobby-four-arrested-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

विधानसभा में कई मुद्दों को उठाया : शशिभूषण मेहता

विधायक ने कहा कि हाल के दिनों में पांकी विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क और भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया है. वे क्षेत्र में विकास के लिए तत्पर हैं. पांकी विधानसभा क्षेत्र में रेलवे लाइन बने इसके लिए उन्होंने आवाज उठायी. कई मुद्दों को मजबूती के साथ विधानसभा में रखने का काम किया है. मौके पर प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, लाला प्रसाद, मुखिया बिगन महतो, सहायक अभियंता सचिन कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/rjd-will-organize-workers-conference-in-all-assembly-constituencies-of-jharkhand-meeting-on-17/">झारखंड

के सभी विधानसभा क्षेत्र में राजद करेगा कार्यकर्ता सम्मेलन, 17 को बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही