Keredari : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं हर घर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है. विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक गांव में पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मिनी जल मीनार लगवाने का कार्य किया जाएगा. इस संदर्भ में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हजारीबाग की ओर से कार्य शुरू किया जा रहा है. केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के कई कलस्टर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य जारी है तथा शेष बचे कलस्टर के विभिन्न क्षेत्रों में सोलर प्लेट युक्त मिनी जल मीनार लगाने का कार्य बहुत जल्द शुरू होगा. इसके माध्यम से पाइप लाइन के जरिए घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: मिला">https://lagatar.in/awarded-an-island-in-andaman-named-after-paramveer-albert-ekka-modi-announced/">मिला
सम्मान : परमवीर अलबर्ट एक्का के नाम हुआ अंडमान का एक द्वीप, मोदी ने की घोषणा
विश्वविद्यालय में नैक की टीम ने लिया कई विभागों का हाल, अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछे कई सवाल [wpse_comments_template]
सम्मान : परमवीर अलबर्ट एक्का के नाम हुआ अंडमान का एक द्वीप, मोदी ने की घोषणा
ये गांव होंगे लाभान्वित
किरीगढा, पतराकला, भदईखाप, चेतरा, निरी, सलगा, सिरोइया, बारियातू, देवरिया कला, देवरिया खुर्द, गर्री खुर्द, पांडेपूराकला, पांडेपूराखुर्द, बेलतू, जमीरा, बसरिया, बेंगवरी, कोदवे, लोचर, चट्टी बारियातू, पगार, गरीकला, पतराकला, हरला, हेवई, पहरा, पांडेकुली,जबरा, कंडाबेर, नावाडीह, पतराखुर्द, सिरमा, बकचोमा, गोपदा, लाजीदाग, लोहरा, मनातू, मसूरिया, फुसरी, नवाखाप, बालेदेवरी, बलिया, काबेद,पांडू, तरहेसा, टुंडा, कोले, पताल, बुचाडीह, हेन्देगीर, लोहरसा, बुंडू, बटुका, खपिया समेत कई ग्राम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: कोल्हान">https://lagatar.in/naac-team-took-the-condition-of-many-departments-in-kolhan-university-asked-many-questions-to-officers-and-employees/">कोल्हानविश्वविद्यालय में नैक की टीम ने लिया कई विभागों का हाल, अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछे कई सवाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment