Search

 
 
 

‘वेलकम 4’ पर शुरू हुआ काम, फिर लौटेगी मजनू-उदय की जोड़ी

बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने पुष्टि की है कि सीरीज की चौथी फिल्म वेलकम 4 पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने पुष्टि की है कि सीरीज की चौथी फिल्म वेलकम 4 पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है.

 

फैंस अभी वेलकम टू द जंगल का इंतजार कर ही रहे थे कि इस नई घोषणा ने उत्साह और बढ़ाया दिया है. माना जा रहा है कि फिल्म में एक बार फिर अनिल कपूर के उदय भाई और नाना पाटेकर के मजनू भाई जैसे आइकॉनिक किरदारों की वापसी देखने को मिल सकती है, वहीं डॉ. घुंघरू का किरदार भी अहम रहेगा.

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा फिल्म का कैनवास


निर्माता के अनुसार वेलकम 4 सिर्फ कॉमेडी तक लिमिटेड नहीं रहेगी, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा. फिल्म में ग्लोबल म्यूजिक का खास इस्तेमाल होगा, जिसमें चीन, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका के म्यूजिक का फ्यूजन शामिल किया जाएगा.इसके साथ ही एक्शन और तकनीकी स्तर को भी पिछली फिल्मों से ज्यादा भव्य बनाने की योजना है. बची फिल्म की स्क्रिप्ट अपने अंतिम चरण में बताई जा रही है. इस बार होंगे कई विलेन

 

फिल्म की कहानी में इस बार बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. आमतौर पर फिल्मों में एक मुख्य विलेन होता है, लेकिन वेलकम 4 में खलनायकों की पूरी फौज दिखाई जा सकती है.निर्माता का कहना है कि जब उदय भाई, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू जैसे किरदार कई खतरनाक डॉन्स के सामने आएंगे, तो पर्दे पर होने वाला कॉमिक एक्शन किसी बड़े धमाके से कम नहीं होगा.


‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज को लेकर अपडेट


इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चल रही देरी की अफवाहों पर भी निर्माता ने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जारी है.फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसमें कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं.बता दें कि वेलकम फ्रेंचाइजी की शुरुआत अनीस बज्मी के निर्देशन में हुई थी 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही