Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची सीवरेज-ड्रेनेज योजना के बचे 3 जोन का काम जल्द होगा शुरू

Ranchi: रांची में सीवरेज-ड्रेनेज योजना के बचे हुए तीन जोन का काम जल्द शुरू होगा. नगर विकास विभाग के सचिव विनय चौबे ने जुडको को राजधानी के तीन जोन (जोन 2,3 और 4) की सीवरेज-ड्रेनेज योजना का डीपीआर जल्द तैयार कर काम शुरू करने का निर्देश दिया है. जुडको ने डीपीआर बनाने के लिए एनजेएस कंपनी को कंसल्टेंट नियुक्त किया है. सीवरेज-ड्रेनेज योजना के जोन वन का काम रांची नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है, जबकि जोन 2 से 4 तक का काम जुडको कर रहा है. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित कार्यालय में लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सचिव ने यह निर्देश दिया. सचिव ने राजधानी के 2.20 लाख घरों में पानी पहुंचाने के लिए पेयजल आपूर्ति योजना में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. कहा की अगर पाइप लाइन बिछाने में किसी साइट में अड़चन आ रही हो तो अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर योजना पूरी जाए. इसे भी पढ़ें - विकास">https://lagatar.in/a-village-in-ichak-of-hazaribagh-is-far-away-from-development-no-road-no-electricity-thirst-is-quenched-by-chuan/">विकास

से कोसों दूर है हजारीबाग के इचाक का एक गांव, न सड़क, न बिजली, चुआं से बुझती है प्यास  

अलबर्ट एक्का-कचहरी चौक सड़क का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करें

सचिव ने अलबर्ट एक्का चौक से चडरी होते हुए कचहरी चौक और स्टेट लाइब्रेरी जाने वाले सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम भी समय पर शुरू करने का निर्देश दिया, साथ ही न्यू मार्केट के विकास एवं सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द शुरू करने को कहा. सचिव ने इस बात पर जोर दिया की अगले रामनवमी तक हर हाल में निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर और उसके आसपास के विकास के कार्य को पूरा कर लिया जाये.

जून 2024 तक धनबाद पेयजलापूर्ति योजना शुरू करने का निर्देश

सचिव ने जून 2024 तक धनबाद पेयजलापूर्ति योजना से जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया. इस योजना से एक लाख से अधिक घरों को पानी मिल पायेगा साथ ही आदित्यपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का काम भी जून के अंत तक शुरू करा देने को कहा. गढ़वा रिवर फ्रंट का काम भी जून तक शुरू करने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-needs-answers-to-these-questions-from-amit-agarwal-and-dilip-ghosh/">लैंड

स्कैम : ईडी को अमित अग्रवाल और दिलीप घोष से चाहिए इन सवालों के जवाब 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही