Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, बूथ को करें मजबूत : अर्जुन मुंडा

Simdega : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय में हुई. बैठक में जिला के पदाधिकारी सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष एवं अल्पकालीन विस्तारक मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने प्रदेश द्वारा निर्देशित सभी कार्य को समय पर पूरा करने का आग्रह किया. बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि वोट देकर जो स्नेह जनता ने दिया है, उसकी आवाज सांसद में गूंजती है और पूरा देश सुनता है. यह सिमडेगा की जनता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें. इसे भी पढ़ें : पूर्ववर्ती">https://lagatar.in/previous-governments-made-plans-on-paper-my-government-put-them-on-the-ground-hemant-soren/">पूर्ववर्ती

सरकारों ने कागज पर बनायी योजना, मेरी सरकार ने धरातल पर उतारी : हेमंत सोरेन
देश आज सांस्कृतिक एवं विकसित दोनों तरफ समान रूप से आगे बढ़ रहा है. जहां देश में एक तरफ अयोध्या में मंदिर का निर्माण हो रहा है वहीं दूसरी ओर लोकतंत्र का मंदिर नया संसद भवन का भी निर्माण हो रहा है. जहां एक तरफ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है. एक ओर ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है तो दूसरी ओर सैटेलाइट के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण की बुनियाद रखी जा रही है. हमें गर्व है कि इस अमृत काल में भारत का स्वर्णिम समय आ रहा है. संगठन की मजबूती के लिए केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि एक बूथ में दो अल्पकालीन विस्तारक, एक संयोजक, एक सह संयोजक, एक प्रभारी, 5 कार्यकर्ताओं की टीम है. जिस तरह पांच उंगलियां मिलकर मुट्ठी का निर्माण होता है, उसी तरह यह 5 कार्यकर्ता मिलकर बूथ को सशक्त बनाने का कार्य करें. संगठनात्मक बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विभागीय प्रतिनिधि एवं सभी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रखंड की समस्याओं को सुना. साथ ही त्वरित निष्पादन की बात कही. ऊर्जा विभाग के विभागीय प्रतिनिधि सुदर्शन सिंह ने पाकरटांड़ में हो रहे सड़क निर्माण पर सत्ता पक्ष द्वारा राजनीतिक करने की शिकायत की. साथ ही नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलने की भी शिकायत की. मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव, उपाध्यक्ष भोला साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, रवि गुप्ता, अशोक रजक, कृष्णा ठाकुर मौजूद थे. मंच का संचालन दीपक पुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन लाल साहू ने किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-talks-between-the-youth-and-the-administration-on-hunger-strike-failed-officials-returned-empty-handed/">हजारीबाग

में रामनवमी को लेकर अनशन पर बैठे युवकों और प्रशासन की वार्ता विफल, बैरंग लौटे पदाधिकारी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही