Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं: कमलेश उरांव

Gumla: भाजपा गुमला जिला के नवगठित पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सर्वप्रथम अतिथियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया. भाजपा ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के राष्ट्रीय हित में निरंतर कार्य करती आ रही है. पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि गुमला जिला का संगठन पूरे राज्य में एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है. कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता का जीवन निजी जीवन नहीं सार्वजनिक जीवन होता है. बैठक का संचालन महामंत्री द्वय यशवंत सिंह व रामावतार भगत द्वारा किया गया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, अवधेश प्रताप शाहदेव, रविंद्र कुमार सिन्हा, सुरेश सिंह, जगेश्वर सिंह, जिला मंत्री गौरी किंडो, संजय साहू,विजय सिंह पिंटू, कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल, किशोर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, बालकेश्वर सिंह, उज्जवल मिश्रा, संतोष देवघरिया, कामेश्वर साया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - कई">https://lagatar.in/maoist-naxalite-sitaram-rajwar-alias-raman-ji-accused-in-several-cases-and-carrying-a-reward-of-rs-10-lakh-has-been-arrested/">कई

कांडों में आरोपी 10 लाख का इनामी माओवादी नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन जी हुसैनाबाद से अरेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही