Search

 
 
 

12वां वेतन समझौता : कोल इंडिया से मजदूरों की मांग , वेज बोर्ड लागू करे

Dhanbad News : सम्मेलन में केंद्र सरकार और कोल कंपनियों से 12वें वेतन समझौते के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई. श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूर लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें उनका उचित हक मिलना चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि मजदूर अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं भीख नहीं मांग रहे हैं.
 
कोल कंपनियों से 12वें वेतन समझौते

Dhanbad News : जुबली हॉल में शुक्रवार को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के सौजन्य से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में बड़ी संख्या में मजदूरों, श्रमिक नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

सम्मेलन में केंद्र सरकार और कोल कंपनियों से 12वें वेतन समझौते के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई. श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूर लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें उनका उचित हक मिलना चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि मजदूर अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं भीख नहीं मांग रहे हैं.

 

श्रमिक नेताओं ने वेज बोर्ड को जल्द लागू करने की भी मांग की.उन्होंने कहा कि मजदूरों के वेतन, सुविधाओं और अन्य अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए. सरकार और कोल कंपनियों को मजदूरों की मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल करनी चाहिए.

 

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अंगद उपाध्याय ने कहा कि संगठन हमेशा राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित को प्राथमिकता देता है. उद्योग की मजबूती के साथ मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना भी जरूरी है.सम्मेलन के अंत में मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा 12वें वेतन समझौते समेत अन्य मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही