Search

 
 
 

केंद्र सरकार के खिलाफ मजदूरों की हड़ताल, 9 को झारखंड में दो घंटा चक्का जाम

केंद्र सरकार की मजदूरी विरोधी नीतियों के विरोध में 17 सूत्री मांगों के समर्थन में कल यानि  9 जुलाई को आम हड़ताल में मजदूर-किसान शामिल होंगे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों एवं मजदूरों पर कहर बरपा रही है.
 

Ranchi :  केंद्र सरकार की मजदूरी विरोधी नीतियों के विरोध में 17 सूत्री मांगों के समर्थन में कल यानि  9 जुलाई को आम हड़ताल में मजदूर-किसान शामिल होंगे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों एवं मजदूरों पर कहर बरपा रही है.

 

 

कोयला क्षेत्र में उत्पादन और ढुलाई दोनों बंद रहेगा 


कोयला क्षेत्र में उत्पादन और ढुलाई दोनों बंद रहेगा. बैंक, एलआईसी से लेकर तमाम सार्वजनिक क्षेत्र के कल-कारखाने सेल, भेल, रेल से लेकर हवाई जहाज तक बनाने एवं उड़ने वाले मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. देश के तमाम किसान संगठनों ने भी आम हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है.

 

झारखंड में 2 घंटे का चक्का जाम


झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद, सहित सभी वामदलों ने मजदूर किसान के हड़ताल को समर्थन किया है. झारखंड में 2 घंटे (सुबह 10:00 से लेकर 12:00 बजे) तक पूरे राज्य में चक्का जाम होगा.

 

छोटे व्यापारियों से अपील


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने छोटे-बड़े व्यापारियों सहित फुटपाथ दुकानदारों से भी अपील की है कि केंद्र की सरकार के नीतियों के कारण ही खुदरा व्यापार में पूंजीपतियों का आगमन देश के लिए शुभ संकेत नहीं है.

 

हड़ताल की तैयारी पूरी

 

हड़ताल की पूरी तैयारी कर ली गई है. राज्य में लाखों मजदूर एवं लाखों किसान कल हड़ताल में शामिल होंगे. अगर केंद्र सरकार नहीं चेती तो 2029 के लिए यह हड़ताल मोदी सरकार के ताबूत में कील ठोकेगी 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही