Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संघर्ष व चट्टानी एकता से मिलेगा मजदूरों को उनका हक : मुरारी प्रसाद

Latehar: झारखंड प्रदेश भवन निर्माण कामगार यूनियन व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक की शुरूआत श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में हुई. बैठक में अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी प्रसाद, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश उरांव, झारखंड प्रदेश महामंत्री बृज किशोर पासवान समेत अन्य जिलों के अध्यक्ष आदि ने भाग लिया. मौके पर मुरारी प्रसाद ने बताया कि संगठन मजदूरों के हितों के लिए कार्य करती है. उन्होने कहा कि बिना संघर्ष एवं चट्टानी एकता के मजदूरों को उनका हक व अधिकार नहीं मिल सकता है. आज मजदूरों का शोषण बढ़ गया है. न्यूनतम मजदूरी भी मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है. यहां तक कि श्रम विभाग के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मजदूर नहीं उठा पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-team-formed-to-investigate-vikas-talab-co-asked-for-report/">खबर

का असर : विकास तालाब की जांच के लिए टीम गठित, सीओ ने मांगी रिपोर्ट

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक का संचालन बृज किशोर राम महामंत्री ने किया. इस बैठक में हरिलाल साव, पप्पू विश्वकर्मा, नवल किशोर पासवान, मनोज कुमार, बृजेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, अंजन चौधरी, सुरेश चौधरी, भीम शंकर कुमार यादव, नूर कुमार, मुकेश कुमार महतो, दीपक घोष, विशाल धीवर, शीतला माता, मधु महतो, तपन कुमार मोची, बिशन दास, जैन प्रधान, राम प्रकाश दास, कमलेश उरांव, सुरेश राम, रंजीत कुमार व बिगु कुमार समेंत कई लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/patients-from-neighboring-states-also-trust-rims-hospital-thousands-of-patients-are-treated-every-day-with-2171-beds/">रिम्स

अस्पताल पर पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी भरोसा, 2171 बेड के साथ हर दिन हजारों मरीजों का होता है इलाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही