Search

 
 
 

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

खबर है कि किसी अन्य भाजपा नेता ने अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है. ऐसे में नितिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित अन्य सीनियर नेता मौजूद थे.
 

 New Delhi :  भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया.

 

 

खबर है कि किसी अन्य भाजपा नेता ने अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है. ऐसे में नितिन  का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित अन्य सीनियर नेता मौजूद थे.

 

जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे  नामांकन पत्र की जांच होगी.  अगर  नामांकन सही पाया गया, तो चुनाव अधिकारी नितिन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर देंगे.  अगर अन्य किसी ने नामांकन  दाखिल हुए, तो कल 20 जनवरी को वोटिंग होगी.

 

बतादें कि भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. भाजपा ने बिहार के नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया था. 

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही