Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू पुलिस की कार्यशैली भ्रष्ट, आपराधिक घटनाओं में वृद्धि : शत्रुघ्न

Advertisement
Advertisement
Medininagar: पलामू पुलिस की कार्यशैली से जिले में अपराध की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है. उक्त बातें रविवार को झारखंड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कही. वे मेदिनीनगर के पटेल नगर सुदना स्थित आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा है कि पलामू पुलिस की अकर्मण्यता व भ्रष्ट कार्यशैली की वजह से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि के साथ अपराध की दरों में इजाफा हो रहा है, जो निंदनीय है. उन्होंने कहा है कि मेदिनीनगर में पुलिस को चोरों, उच्चकों व अपराधियों को पकड़ने की उतनी चिंता नहीं है, जितनी चिंता राजा मेदिनीराय व शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा स्थापित कराने हेतु संविधान बचाओ मोर्चा पलामू के आन्दोलनकारी नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-history-sheeter-harish-was-hiding-in-bihar-in-the-name-of-ajay-kumar/">जमशेदपुर

: अजय कुमार के नाम से बिहार में छुपा था हिस्ट्रीशीटर हरीश

डीजीपी को सौंपा जायेगा ज्ञापन : शत्रुघ्न

उन्होंने कहा है कि झारखंड क्रांति मंच के केन्द्रीय महासचिव विश्वनाथ राम के जीएलए कॉलेज के नजदीक स्थित आवास पर दिसंबर माह में लाखों रुपए के सामानों की चोरी के बाद भी सब कुछ जानते हुए भी पुलिस चोरों को पकड़ने व नामजद प्राथमिकी दर्ज करने से बचती रही है.यही स्थिति नावाबाजार जैसे ग्रामीण क्षेत्रो में छोटे आभूषण व्यापारियों के दुकानों आदि में चोरी करनेवाले चोरों व अपराधियों के प्रति दिखलाई जा रही नरमी है,जो चिंतनीय है. प्रेस वार्ता के अंत में झारखंड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि पलामू में नये पुलिस अधीक्षक के रुप में रिष्मा रमेशन के पदस्थापन के बाद से एससी-एसटी अत्याचार से जुड़े मामलों में सघन जांच, पर्यवेक्षण व त्वरित कार्रवाई के मामलों में भारी गिरावट आई है. उपरोक्त सभी मामलों में राज्य के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/krishna-kant-mishra-becomes-cjm-of-ranchi-civil-court-new-cjm-appointed-in-18-districts/">रांची

सिविल कोर्ट के CJM बने कृष्ण कांत मिश्रा, 18 जिलों में नये सीजेएम नियुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही