Search

 
 
 

प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर XISS में कार्यशाला

 
Ranchi: प्रवासी मजदूरों की समस्‍या और रोजगार को लेकर शनिवार को XISS में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नागरिक संगठन और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि शामिल हुये. कार्यशाला का उद्घाटन एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर ने किया. इसे भी पढ़ें – कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-27-kg-ganja-recovered-from-rented-room-police-confiscated/">कोडरमा

: किराये के कमरे से 27 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया जब्त

90,000 से अधिक लोग हर साल देवघर से हावड़ा जाते हैं: मुरारी मोहन चौधरी   

नीड्स के कार्यकारी निदेशक मुरारी मोहन चौधरी ने कहा कि झारखंड में प्रवासी मजदूरों की समस्या एक गंभीर समस्या है. 90,000 से अधिक लोग हर साल देवघर से हावड़ा जाते हैं. जिसे पूर्वी भारत में शीर्ष नियमित प्रवास के रूप में पहचाना गया है और झारखंड में संकटपूर्ण प्रवासी मुद्दों को दिखाया गया है.

प्रवासी श्रमिकों को रिवर्स माइग्रेशन के लिए मजबूर किया : डॉ जोसफ

एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे ने कहा कि महामारी ने प्रवासी श्रमिकों को रिवर्स माइग्रेशन के लिए मजबूर किया. वहीं एक्सआईएसएस ने जिला प्रशासन के सहयोग से राज्य के कई जिलों में उनके लिए आश्रय गृह स्थापित करके उनके लिए बड़े पैमाने पर काम किया था. उन्होंने आगे बताया कि गर्व और आत्मसम्मान की भावना गायब है, जिसे बहाल करने की तत्काल आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें – संदीप">https://lagatar.in/this-is-how-sandeep-thapa-became-a-notorious-criminal-of-ranchi-read/">संदीप

थापा ऐसे बन गया रांची का कुख्‍यात अपराधी, पढ़ें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही