Search

 
 
 

मौखिक स्वास्थ्य पर रांची सदर अस्पताल में कार्यशाला

 
Ranchi: सिविल सर्जन रांची डॉ विनोद कुमार की अध्यक्षता में सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में मौखिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन कार्यालय से फिरायालाल चौक तक रैली का भी अयोजन किया गया. इस दौरान एनसीडी सेल के नोडल पदाधिकारी डॉ एआर मुस्तफी ने बताया कि जिस प्रकार हम लोग अपने शरीर की सुंदरता का ख्याल रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने मुंह एवं दातों का ख्याल भी रखना चाहिए. आज के दौर में ज्यादातर देखने को मिलता है कि लोगों में तंबाकू के सेवन का प्रचलन काफी बढ़ चुका है. खास करके युवा वर्ग में. यह हमारे दांत और मुंह के लिए खतरनाक है. इसे पढ़ें-सरहुल">https://lagatar.in/preparation-of-ranchi-municipal-corporation-regarding-sarhul-free-city-bus-service-on-five-routes/">सरहुल

को लेकर रांची नगर निगम की तैयारी, पांच रूटों पर फ्री सिटी बस सेवा
यह हमारे दांत एवं मुंह के लिए काफी हानिकारक है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन डब्ल्यूएचओ के एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे विश्व में लगभग 1400000 लोग ऐसे हैं, जो हर वर्ष कैंसर से पीड़ित होते हैं. जोकि हमारे समाज के लिए काफी चिंता का विषय है. इसमें अधिकतर मुंह के कैंसर से पीड़ित है, फलस्वरू प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती है. इसकी रोकथाम अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए सरकार की ओर से नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/uproar-over-attendance-being-deducted-in-hazaribagh-sheikh-beggar-hospital-serious-allegation-made/">हजारीबाग

शेख भिखारी अस्पताल में हाजिरी काटे जाने पर बवाल, लगाया गंभीर आरोप

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट सुशांत कुमार, डिस्ट्रिक्ट फाइनेंसर एंड लॉजिस्टिक कंसलटेंट सरोज कुमार, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम असिस्टेंट अभिषेक कुमार, सोशल वर्कर सतीश कुमार, टाटा ट्रस्ट की ओर से नीरज कुमार एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही