Search

 
 
 

रेरा के अनुपालन और निबंधन पर कार्यशाला, बिल्‍डरों ने बतायी अपनी समस्‍याएं

 
Ranchi: शनिवार को झारखंड रेरा एवं क्रेडाइ के संयुक्त तत्वावधान में होटल रेडिसन ब्लू में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें रेरा के अधिकारी, बिल्डर एवं आर्किटेक्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने अपनी परेशानियां रखी. कार्यशाला के दौरान रेरा के अनुपालन में आ रही परेशानियां तथा रेरा का ऑनलाइन निबंधन में हो रही दिक्कतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. कार्यशाला में  रांची, धनबाद,जमशेदपुर से काफी संख्या में बिल्डर शामिल हुये और अपनी-अपनी समस्‍याओं से अवगत कराया. कार्यशाला में झरेरा की चेयरमैन सीमा सिन्हा, एजुकेटेड ऑफिसर रंजीत कुमार चौधरी, एचडी नीरज श्रीवास्तव, क्रेडाइ झारखंड के चेयरमैन कुमार झा, अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, सचिव आलोक सरावगी, उपाध्यक्ष प्रसून रायपत आदि शामिल हुये. इसे भी पढ़ें – संदीप">https://lagatar.in/this-is-how-sandeep-thapa-became-a-notorious-criminal-of-ranchi-read/">संदीप

थापा ऐसे बन गया रांची का कुख्‍यात अपराधी, पढ़ें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही