Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा-रोहित यादव फाइनल में, पाक के अरशद को भी मिला टिकट

New Delhi: ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के साथ-साथ रोहित यादव ने भी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर का भाला फेंकते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया. वह ग्रुप-ए में टॉप पर रहे. इस इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी हिस्सा ले रहे हैं और 81.71 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे हैं.

रोहित यादव ने फेंका 80 . 42 मीटर दूर भाला

दूसरी ओर, ग्रुप बी में रोहित यादव ने 80 . 42 मीटर का थ्रो फेंका. वह ग्रुप बी में छठे स्थान पर और कुल 11वें स्थान पर रहे. उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा और आखिरी प्रयास में 77 . 32 मीटर का थ्रो ही फेंक सके. उनका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 82 . 54 मीटर है जब राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में पिछले महीने रजत पदक जीता था. नीरज और रोहित क्वालिफिकेशन ग्रुप से 83 . 50 मीटर की बाधा पार करने वाले या शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें-क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-team-india-beat-wi-in-a-very-exciting-match-siraj-became-the-hero/">क्रिकेट:

बेहद रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने WI को दी मात, सिराज बने हीरो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/qqqqq2.jpg"

alt="" width="640" height="360" />

पाकिस्तान में ऐसा भाला नहीं- नदीम

नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन को लेकर जब पाकिस्तान के अरशद नदीम से सवाल पूछा गया तो वो बोल पड़े कि पाकिस्तान में ऐसा भाला ही नहीं है, जो इंटरनेशनल लेवल पर फिट बैठता हो. साथ ही वह नीरज से तुलना करने पर बोले, “मैं किसी के साथ अपनी तुलना नहीं करता. मैं अपनी कोशिश करता हूं और सर्वश्रेष्ठ देने पर फोकस रखता हूं.” https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/rrr-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नीरज का भाला अरशद ने किया था चेक

नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया था. उनके ऐतिहासिक मेडल इवेंट के दौरान अरशद उनका भाला चेक करते दिखे थे. इसे लेकर काफी बवाल हुआ था. बाद में नीरज चोपड़ा ने अरशद का सपोर्ट किया था और किसी भी तरह विवाद से इनकार किया था. अब जब पाकिस्तानी एंकर उनके मुंह से कुछ कहलवाना चाहते थे तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि टीवी एंकरों की बोलती ही बंद हो गई. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/rescue-of-21-children-and-minor-girls-in-ranchi-railway-division-in-35-days/">रांची

रेल मंडल में 35 दिन में 21 बच्चों व नाबालिग युवतियों का रेस्क्यू

नीरज चोपड़ा तकनीकी रूप से आगे

अरशद ने कहा- इंटरनेशनल लेवल के इवेंट्स में जो भाला इस्तेमाल किया जाता है उसकी कीमत 4 लाख रुपये से अधिक होती है. इस तरह का एक भी भाला पाकिस्तान में नहीं है. दूसरी ओर, सभी जानते हैं कि नीरज चोपड़ा न केवल तकनीकी रूप से अरशद से कहीं आगे हैं, बल्कि भारतीय सरकार ने भी उन्हें तराशने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. अब जब वह मेडल इवेंट में पहुंच चुके हैं तो यहां एक बार फिर भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर के पास मौका है कि वह मेडल जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाएं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही