Search

 
 
 

विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 : वॉशिंगटन डी.सी. के हृदय में आयोजित वैश्विक महोत्सव क्यों है खास, जानिये

 
New Delhi :  अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आर्ट ऑफ लिविंग के ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ के चौथे संस्करण का आयोजन हो रहा है. इस आयोजन पर पूरे विश्व की नजर है. अमेरिकी राजधानी की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि में स्थापित कार्यक्रम का मंच ही अकेले एक फुटबॉल मैदान के आकार का है. इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों, कई राष्ट्राध्यक्षों और विचारकों की एक विशाल सभा होने जा रही है. इसमें पांच लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह अपने तरह का एक अभूतपूर्व वैश्विक समारोह बन जाएगा.

इस कार्यक्रम में यह होगा खास

  • 1,000 गायकों और नर्तकों के साथ एक पारंपरिक चीनी सांस्कृतिक प्रदर्शन.
  • 7,000 नर्तकों के साथ एक गरबा उत्सव.
  • लाइव सिम्फनी के साथ 700 भारतीय शास्त्रीय नर्तकों द्वारा नृत्य प्रदर्शन.
  • हिप-हॉप की 50वीं वर्षगांठ पर कर्टिस ब्लो, एसएचए-रॉक, सीक्वेंस गर्ल्स और डीजे कूल और हिप हॉप के अन्य दिग्गजों द्वारा हिप हॉप का शानदार प्रदर्शन, तथा उसी के साथ माने जाने किंग चार्ल्स और केली फॉरमैन द्वारा कोरियोग्राफ किये 100 ब्रेक डांसर्स का सामूहिक ब्रेक डांस.
  • 100 यूक्रेनी नर्तक अपने पारंपरिक हॉपक का प्रदर्शन करेंगे.
  • ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री के नेतृत्व में 1000 गिटारवादक सुमधुर गिटार वादन करेंगे.
  • बॉब मार्ले के प्रसिद्ध क्लासिक "वन लव" का उनके पोते स्किप मार्ले द्वारा पुनः निर्माण.
नेशनल मॉल में ही मार्टिन लूथर किंग ने दुनिया में समानता और एकता का संदेश प्रसारित करने के लिए 1963 में प्रसिद्ध "आई हैव ए ड्रीम" वक्तव्य दिया था. उससे एक शताब्दी पहले, शिकागो में प्रथम विश्व धर्म संसद में, स्वामी विवेकानन्द ने एक प्रभावशाली भाषण दिया था, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया था. उन्होंने वहां दुनिया के प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधियों को अपने भाइयों और बहनों के रूप में संबोधित किया था और धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता को समाप्त करने का आह्वान किया था. 29 सितंबर, 2023 को नेशनल मॉल में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर "एक विश्व परिवार" के संदेश के तहत 180 देशों के अलग-अलग धर्म, जाति और भाषा के  लोगों को एकजुट करेंगे.

लजीज व्यंजन होगा आकर्षण का केंद्र  

भोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है, इसलिए इस आयोजन में दुनिया भर के कई प्रसिद्ध और लजीज़ व्यंजन की व्यवस्था रहेगी जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगा. इस महोत्सव को जो बात विशेष बनाती है, वह है उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच देने की प्रतिबद्धता. प्रतिष्ठित वक्ताओं में संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव, महामहिम बान की मून, भारत के विदेश मंत्री, एस जयशंकर, यूएस सर्जन जनरल, डॉ. विवेक मूर्ति, अमेरिकी सीनेटर, रिक स्कॉट, नैन्सी पेलोसी तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महामहिम राम नाथ कोविन्द सहित कई अन्य पूर्व और वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष और नेतागण शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-chances-of-rain-in-jharkhand-for-next-5-days/">Weather

Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही