Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आओ वन बंधु बनें... थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा पर नृत्य किया

 Ranchi  :  झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पलाश कॉन्फरेंस हॉल, डोरंडा में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया,  इस वर्ष की थीम आओ वन बंधु बनें... थी.

 


कार्यक्रम की शुरुआत पीसीसीएफ डेवलपमेंट वाईके दास, डीएफओ पब्लिसिटी श्रीकांत वर्मा, अशोक कुमार पीसीसीएफ एवं एचवाईएफएफ, शशिकार सामंता पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ एवं सीडब्लूएलडब्लू, शैलजा सिंह चेयरपर्सन बायोडायवर्सिटी बोर्ड, परितोष उपाध्याय-पीसीसीएफ एडमिन, संजीव कुमारएमएस झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड,  रवि रंजन एपीसीसीएफ, कैम्प, यतीन्द्र कुमार दासएपीसीसीएफ डेवलपमेंट, विनयकांत मिश्रा आईएफएस सहित अन्य अतिथियों ने दीप जला कर की.

 

इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया.  छोटे बच्चों के समूह ने प्लास्टिक के उपयोग के नुकसान और इससे बचने की जागरूकता फैलाने वाला प्रेरक नृत्य प्रस्तुत किया,  दर्शकों ने इसकी  सराहना की. 

 

छात्रों ने निबंध, कविता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया

 

इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.  विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने निबंध, कविता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया.  प्रतियोगिता में शामिल छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किये. निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे छात्र ने कहा, हमें अपनी धरती को हरा-भरा रखने के लिए हर कदम उठाना होगा, क्योंकि यह हमारी जिम्मेदारी है. 

 

पर्यावरण को बचाने व हरियाली को बढ़ावा देने की शपथ ली

 

डीएफओ पब्लिसिटी श्रीकांत वर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हमारा निरंतर प्रयास होना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे. कार्यक्रम का समापन पर्यावरण सुरक्षा की शपथ से हुआ, जिसमें सभी ने वन बंधु बनने का संकल्प लिया और वनों की रक्षा करने, पर्यावरण को बचाने एवं हरियाली को बढ़ावा देने की शपथ ली. 

 


श्रीकांत वर्मा ने कहा, इस प्रकार के आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जायेगा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही