Search

World Junior Squash : फाइनल में पहुंची अनाहत, सेमीफाइनल में बारब सामेह को हराया

New Delhi : वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र की बारब सामेह को हराकर फाइनल में पहुंच गई. अनाहत फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बारब को 11-3, 8-11, 11-4, 11-6 से हरा दिया.
 
इसे भी पढ़ें...

अनाहत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 11-3 से जीता. इसके बाद सामेह ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 11-8 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया. इसके बाद अनाहत ने 11-4 और 11-6 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही उन्होंने फाइनल में प्रवेश कर लिया. 

सेमीफाइनल में जीतने के बाद अनाहत सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मुकाबला उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि महीने पहले ब्रिटिश जूनियर ओपन में बारब के खिलाफ भी ऐसा ही कड़ा मैच खेला था, इसलिए मुझे पहले से अंदाजा था कि जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. पिछले मैच में मैं अपने खेल से संतुष्ट नहीं थी, इसलिए इस बार कोर्ट पर उतरते ही खुद को साबित करने का इरादा था.

खिताबी मुकाबले में उनका सामना मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त रुकैया सलेम से होगा. सलेम ने सेमीफाइनल में अपनी ही देश की तीसरी/चौथी वरीयता प्राप्त मलिका एलकाराक्सी को से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही