Search

विश्व जनसंख्या दिवसः झारखंड की अनुमानित जनसंख्या 4 करोड़ पार, सांख्यिकी निदेशालय की रिर्पोट में खुलासा

Ranchi :  झारखंड की अनुमानित जनसंख्या चार करोड़ के पार हो गई है. साख्यिकी निदेशालय की रिर्पोट के अनुसार, राज्य की अनुमानित जनसंख्या 4,02,53,000 है, जिसमें पुरुष जनसंख्या 2,05,84,000 और महिला जनसंख्या 1,96,69,000 है. वर्ष 2024 में अनुमानित जनसंख्या के आधार पर लिंगानुपात 956 है.

 

 

 

 

जन्म निबंधन


वर्ष 2023 में पूरे राज्य में कुल 9,74,211 जन्म का निबंधन हुआ, जिसमें 5,14,685 पुरुष जन्म निबंधन और 4,59,526 महिला जन्म निबंधन थे. यह वर्ष 2022 में झारखंड में अनुमानित जन्म का 108.24% है. वर्ष 2024 में पूरे राज्य में कुल 8,93,619 जन्म का निबंधन हुआ, जिसमें 4,78,080 पुरुष जन्म निबंधन और 4,15,539 महिला जन्म निबंधन हुआ. 

 

मृत्यु निबंधन


वर्ष 2023 में पूरे राज्य में कुल 1,52,750 मृत्यु का निबंधन हुआ, जिसमें 1,02,440 पुरुष मृत्यु निबंधन और 50,310 महिला मृत्यु निबंधन थे. यह वर्ष 2022 में झारखंड में अनुमानित मृत्यु का 71.80% है. वर्ष 2024 में पूरे राज्य में कुल 1,25,423 मृत्यु का निबंधन हुआ, जिसमें 82,731 पुरुष मृत्यु निबंधन और 42,692 महिला मृत्यु निबंधन थे.

 

मृत जन्म निबंधन


वर्ष 2023 में पूरे राज्य में कुल 995 मृत जन्म का निबंधन हुआ, जिसमें 590 पुरुष मृत जन्म निबंधन और 405 महिला मृत जन्म निबंधन थे. वर्ष 2024 में पूरे राज्य में कुल 1,123 मृत जन्म का निबंधन हुआ, जिसमें 670 पुरुष मृत जन्म निबंधन और 453 महिला मृत जन्म निबंधन थे.

 

2011 की जनगणना का क्या है आंकड़ा


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड की कुल जनसंख्या 3,29,88,134 थी, जिसमें पुरुष जनसंख्या 1,69,30,315 और महिला जनसंख्या 1,60,57,819 थी. झारखंड की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या का 2.72% है, और जनसंख्या की प्रति से झारखंड देश का 14वां राज्य है.
 

फैक्ट फाइल


झारखंड की जनसंख्या और आंकड़े
जनसंख्या अनुमान (2024)
- झारखंड की अनुमानित जनसंख्या: 4,02,53,000
- पुरुष जनसंख्या: 2,05,84,000
- महिला जनसंख्या: 1,96,69,000
- लिंगानुपात: 956

 

जन्म निबंधन (2023 और 2024)


- वर्ष 2023 में कुल जन्म निबंधन: 9,74,211
- पुरुष जन्म निबंधन: 5,14,685
- महिला जन्म निबंधन: 4,59,526
- वर्ष 2024 में कुल जन्म निबंधन: 8,93,619
- पुरुष जन्म निबंधन: 4,78,080
- महिला जन्म निबंधन: 4,15,539

 

मृत्यु निबंधन (2023 और 2024)


- वर्ष 2023 में कुल मृत्यु निबंधन: 1,52,750
- पुरुष मृत्यु निबंधन: 1,02,440
- महिला मृत्यु निबंधन: 50,310
- वर्ष 2024 में कुल मृत्यु निबंधन: 1,25,423
- पुरुष मृत्यु निबंधन: 82,731
- महिला मृत्यु निबंधन: 42,692

 

मृत जन्म निबंधन (2023 और 2024)


- वर्ष 2023 में कुल मृत जन्म निबंधन: 995
- पुरुष मृत जन्म निबंधन: 590
- महिला मृत जन्म निबंधन: 405
- वर्ष 2024 में कुल मृत जन्म निबंधन: 1,123
- पुरुष मृत जन्म निबंधन: 670
- महिला मृत जन्म निबंधन: 453

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp