Search

 
 
 

World Red Cross Day: रांची में रवि दत्त ने 58वीं बार  रक्तदान कर बने प्रेरणा

Ranchi: रांची में विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की रांची शाखा द्वारा शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा के चेयरमैन डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर की. इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए.
 

Ranchi: रांची में विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की रांची शाखा द्वारा शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा के चेयरमैन डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर की. इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि मानवता को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस का थीम मानवता को जीवित रखना रखा गया है.

 

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और पुनर्वास के लिए आरोग्यम नाम की नई सेवा की शुरुआत की गई. इसके तहत बुजुर्गों को घर पर ही नर्सिंग और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

 

रेड क्रॉस परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. शिविर में लोगों की ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर और फिजियोथेरेपी जांच नि:शुल्क की गई. कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी सदस्य रवि दत्त ने अपना 58वां रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया.

 

विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक Henry Dunant के जन्मदिन पर मनाया जाता है. उन्होंने वर्ष 1863 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना की थी. मानव सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पहला नोबेल शांति पुरस्कार भी मिला था.

 

भारत में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और देशभर में इसकी 1100 से अधिक शाखाएं कार्य कर रही हैं.

 

कार्यक्रम का संचालन वाइस चेयरमैन आदर्श कुमार शर्मा ने किया. इस मौके पर कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्रदीप कुमार रॉय, सत्येन्द्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग और रेड क्रॉस के कर्मचारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही