Search

विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस: CIP में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi: विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर केन्द्रीय मनोचिकित्सा संस्थान के बह्यारोग विभाग परिसर (ओपीडी) में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें सभी विभागों के लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन संस्थान में कार्यरत वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. धीमन ने किया. संस्थान प्रमुख, निदेशक व प्राचार्य डॉ. बासुदेब दास ने उपस्थित लोगों को इस बीमारी सम्बंधित जानकारी प्रदान की. उन्होंने बीमारी सम्बंधित लक्षण, अनुवांशिकता, परिवार और वातावरण का प्रभाव व जरुरी उपचार संबधित जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-आलोक">https://lagatar.in/alok-kumar-saraogi-got-the-pulse-hospital-map-passed-as-a-nursing-home/">आलोक

कुमार सरावगी ने नर्सिंग होम के रूप में पास कराया था पल्स हॉस्पिटल का नक्शा

बीमारी की स्थिति और उपचार की दी गयी जानकारी

इसके उपरांत संस्थान की क्लिनिकल सायकोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका लेंका ने अपने व्याख्यान में सिजोफ्रेनिया के कारणों, उसके लक्षण, जाँच के पैमाने पर विस्तार से जानाकरी दी. उन्होंने कहा कि इस बीमारी की क्या स्थिति है और कौन सा उपचार उपलब्ध है इसकी भी जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें-मेयर">https://lagatar.in/mayors-instruction-leave-arbitrarily-call-a-meeting-of-municipal-commissioner-municipal-council/">मेयर

का निर्देश- मनमानी छोड़ें नगर आयुक्त, निगम परिषद की बैठक बुलाएं

आयोजन में शामिल लोगों के प्रश्न का दिया जवाब

इसके बाद आयोजन में उपस्थित लोगों के प्रश्नों के उत्तर संस्थान के सहयोगी प्राध्यापक डॉ.सुनील कुमार सूर्यवंशी ने दिए. इनमे कुछ प्रश्न जैसे “बीमारी कितने समय में ठीक हो सकती है और कितने दिनों तक इलाज़ की जरुरत है. दवाओं के क्या दुष्परिणाम होते है” इनपे प्रकाश डाला गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन डॉ.सूर्यवंशी ने किया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//