Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जैट के रिजल्ट में त्रुटि की शिकायत, वेबसाइट से हटाया गया

Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई की ओर से इस वर्ष आयोजित जैट-2023 का रिजल्ट जारी करने के कुछ घंटों बाद ही उसे वेबसाइट से हटा लिया गया. बताया जाता है कि परीक्षार्थियों की ओर से रिजल्ट में कुछ त्रुटि की शिकायत की गयी, जिसके बाद संस्थान ने रिजल्ट को अपनी वेबसाइट से हटाने का निर्णय लिया. ऐसा इस वर्ष जैट में शामिल परीक्षार्थियों का कहना है. इसे भी पढ़ें : शहीद">https://lagatar.in/two-minutes-silence-will-be-kept-in-all-government-offices-on-martyrs-day/">शहीद

दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में रखा जायेगा दो मिनट का मौन
इस वर्ष जैट की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी शुभंकर ने बताया कि उनके प्राप्तांक में गड़बड़ी मिली. इसकी शिकायत उन्होंने दर्ज करायी था. इसी तरह अन्य परीक्षार्थियों ने भी शिकायत दर्ज करायी थी. शुभंकर ने बताया कि पिछले 8 जनवरी को इस परीक्षा (जैट) का आयोजन किया गया था. उसके बाद परीक्षा की आंसर-की जारी की गयी थी. आंसर-की के अनुसार उन्हें करीब 37.5 प्रतिशत अंक मिलने चाहिए. जबकि स्कोर कार्ड के अनुसार उन्हें 33.5 प्रतिशत अंक ही मिल रहे हैं. शुभंकर के अनुसार मैथ क्वांटम में तीन और अंग्रेजी में एक प्रश्न का अंक स्कोर कार्ड में जोड़ा ही नहीं गया था. बताया जाता है कि परीक्षार्थियों की शिकायत को सही मानते हुए संस्थान प्रबंधन ने रिजल्ट को वापस ले लिया. संभवतः उसे सुधार कर जल्द ही जारी किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही