Search

 
 
 

XLRI : क्लास में मिली शिक्षा व इंडस्ट्री के बीच के गैप को भरें : अमित राज सिन्हा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई के पीजीडीएम जीएम बैच (2023-24) की ओर से सीएक्सओ सेशन "ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग" का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सिगाची इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित राज सिन्हा उपस्थित थे. अपने प्रभावशाली नेतृत्व और उद्योग विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध श्री सिन्हा ने पीजीडीएम के विद्यार्थियों को चुनौतियों से पार पाने के लिए कई अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को करियर के सफलतम पड़ाव तक पहुंचने के लिए उसे हमेशा अच्छी रणनीति बनानी चाहिए. गोल हमेशा शॉर्ट टर्म होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/920-medical-students-are-suffering-the-punishment-of-selected-students-who-spoil-the-atmosphere-of-reims/">रिम्स

का माहौल खराब करने वाले चुनिंदा छात्रों की सजा भुगत रहे 920 मेडिकल स्टूडेंट्स
उन्होंने कहा कि एक गोल को पूरा करने के बाद दूसरा गोल तय करें. साथ ही पिछली गलतियों को दूर कर उसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों व संघर्षों से भी सभी को अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने एक्सएलआरआइ द्वारा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट व इंडस्ट्री के बीच के गैप को पाटने के लिए किये जाने वाले प्रयासों की भी सराहना की. इससे पूर्व छात्रा सौम्या दुबे ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर प्रो कनकराज ने एक्सएलआरआइ में संचालित विभिन्न कोर्सों के साथ ही देश व दुनिया के लिए एथिकल लीडर तैयार करने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही