Search

 
 
 

XLRI : जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है सत्य, प्रेम और सेवा : राजीव दुबे

 
  • एक्सएलआरआई में वर्चुअल इंट्रैक्टिव लर्निंग व कॉर्पोरेट प्रोग्राम के दीक्षांत समारोह में 342 स्टूडेंट को मिला सर्टिफिकेट
Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआई के टाटा ऑडिटोरियम में शनिवार को वर्चुअल इंट्रैक्टिव लर्निंग व कॉर्पोरेट प्रोग्राम के 22वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें वर्चुअल इंट्रैक्टिव लर्निंग प्रोग्राम के कुल 233 एवं कॉर्पोरेट प्रोग्राम के कुल 109 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स, महिंद्रा स्टील सर्विस सेंटर के चयरमैन सह आइओएल जेनेवा के गवर्निंग बॉडी सदस्य राजीव दुबे उपस्थित थे. श्री दुबे, एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज एसजे, डीन एकेडमिक्स संजय पात्रो व वर्चुअल इंट्रैक्टिव लर्निंग एवं कॉर्पोरेट प्रोग्राम के एसोसिएट डीन मनोज टी थॉमस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. इसके बाद डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने सभी को संबोधित करते हुए निडर बनने का आह्वान किया. साथ ही मुख्य अतिथि राजीव दुबे को सम्मानित किया. इसे Bana पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-again-returned-the-finance-bill-know-what-is-the-objection/">राज्यपाल

ने फिर लौटाया वित्त विधेयक, जानिये क्या है आपत्ति
इस दौरान राजीव दुबे ने जीवन में सफल होने के लिए थ्री प्लस फाइव ( 3+5) का फार्मूला दिया. उन्होंने कॉरपोरेट लीडर्स को तीन टिप्स देते हुए कहा कि कभी "कोई सीमा स्वीकार न करें, वैकल्पिक सोच दृष्टिकोण का पालन करें, और जीवन में हमेशा सकारात्मक बदलाव लेकर आए. साथ ही एक बिल्कुल नया दिमाग, जोश और ऊर्जा का मल्टीप्लाई, डर या हार का मैनेजमेंट जरूरी है. साथ ही हार को सकारात्मक रूप से लेना, और ट्रस्ट. ये पांच ऐसे व्यवहार हैं जिनका हर लीडर्स को करना चाहिए”. उन्होंने अपने जीवन का मंत्र यानी सत्य, प्रेम और सेवा भी साझा किया, जिसे सत्य, करुणा और सेवा की भावना के रूप में परिभाषित किया जा सकता है. इस दौरान सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-days-physical-boot-camp-and-grand-finale-will-be-held-in-iron-city-jamshedpu/">जमशेदपुर

: लौहनगरी में होगा सात दिनों का फिजिकल बूट कैंप एवं ग्रैंड फिनाले जमशेदपुर में

इन्हें मिला प्रथम स्थान

कॉर्पोरेट प्रोग्राम

  • ईडीएचआरएम 2023-24 : सचिन कुमार शर्मा.
  • पीजीसीएचआरएम 2022-24 (एक्सेंचर) : अजय आनंदन एसआर.
  • पीजीसीजीएम 2022-24 (पीडब्ल्यूसी) : प्रशांत यूके नायर.

वर्चुअल लर्निंग प्रोग्राम

  • पीजीसीबीएम (व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र) : सुमित कुमार बृजवानी.
  • पीजीसीएचआरएम (मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र) : उपासना बोस.
  • पीजीसीएसएल (वरिष्ठ नेतृत्व में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र) : राजेश पाठक.
इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/world-health-day-2024-it-is-important-to-strengthen-awareness-education-and-prevention-dr-kalyan-kumar/">विश्व

स्वास्थ्य दिवस 2024 : जागरूकता, शिक्षा, और रोकथाम को मजबूत करना जरूरी : डॉ कल्याण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही