Search

 
 
 

Dhanbad News: जयराम महतो के खिलाफ यादव समाज का प्रदर्शन, रणधीर वर्मा चौक पर फूंका पुतला

Dhanbad News: प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि धनबाद में यादव समाज के लोग 100 वर्षों से भी अधिक समय से रह रहे हैं. पूर्व में जिला प्रशासन ने ही उन्हें बारामूडी खटाल में बसाया था. ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को बाहरी बताकर उनकी पहचान पर सवाल उठाना उचित नहीं है.
 
विधायक का पुतला फूंकते यादव समाज के लोग

Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल विवाद को लेकर धनबाद की सियासत में बाहरी-भीतरी का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. डुमरी विधायक जयराम महतो की ओर से धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी से नाराज यादव समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयराम महतो का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इसे भी पढ़ें:

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि धनबाद में यादव समाज के लोग 100 वर्षों से भी अधिक समय से रह रहे हैं. पूर्व में जिला प्रशासन ने ही उन्हें बारामूडी खटाल में बसाया था. ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को बाहरी बताकर उनकी पहचान पर सवाल उठाना उचित नहीं है. कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद ढुल्लू महतो खटालवासियों को उजड़ने से बचाने के लिए पहल कर रहे हैं लेकिन डुमरी विधायक जयराम महतो इस मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप कर बाहरी-भीतरी का मुद्दा उछाल रहे हैं.

 

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जयराम महतो सांसद के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए अशोभनीय है. उन्होंने चेतावनी दी कि खटालवासियों के सम्मान, अधिकार और अस्तित्व के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी का विरोध किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि खटालवासियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी और उन्हें बेघर करने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही