Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : यादव महासभा का शताब्दी वर्ष समारोह 30 को

Latehar : आगामी 30 अप्रैल को डाक बंगला परिसर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जायेगा. इससे पहले स्थानीय परिसदन से मार्च निकाली जायेगी. मार्च डाक बंगला तक जायेगी. यहां एक सभा का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए प्रांतीय यादव महासभा की एक बैठक जिला अध्यक्ष बृंद बिहारी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास मौजूद थे. उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा. जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव ने इस आयोजन में भाग लेने की अपील की. बैठक में प्रदेश संरक्षक सत्येंद्र यादव, जिला संरक्षक रामप्रवेश यादव, राजधनी प्रसाद यादव, मोहर सिंह यादव, दारोगी यादव, प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, संतोष यादव, चन्द्र मोहन यादव, गुलाब यादव, दामोदर यादव, राजेंद्र यादव, बच्चन यादव, बालेश्वर यादव, पवन यादव, प्रदीप यादव, समोधी यादव, जनेश्वर यादव, राजेश्वर यादव, संजय यादव व मनोज यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ias-chhavi-ranjan-tomorrow-if-he-does-not-appear-there-may-be-trouble/">IAS

छवि रंजन से ईडी कल करेगी पूछताछ, नहीं हुए हाजिर तो हो सकती है परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही