National News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन गुजरात के एकता नगर में किया गया. यह पहली बार है जब यह कार्यक्रम दिल्ली के बाहर आयोजित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के सामने आयोजित समारोह में विजेताओं को सम्मान प्रदान किया.
इसे भी पढ़ें:
समारोह में कार्तिक आर्यन को'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला और यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला. इसके साथ ही भारतीय सिनेमा के सबसे बड़ा सम्माकन 'दादा साहब फाल्केज अवॉर्ड' दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिला, जिन्होंने पांच दशकों से अधिक के करियर में कन्नड़ समेत भारतीय सिनेमा में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है.
नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने कलाकारों को नशे के विज्ञापन से दूर रहने की सलाह दे डाली. राष्ट्रपति ने कहा कि फिल्म कलाकारों में देशवासियों को विशेषकर युवाओं को प्रभावित करने की असीमित क्षमता होती है, ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का प्रचार नहीं करना चाहिए.
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, 'जो फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं, उनमें देशवासियों को विशेषकर युवाओं को प्रभावित करने की असीम क्षमता होती है.' इसके आगे उन्होंने कहा, 'जब सफल फिल्म कलाकार डिसिप्लिन्ड लाइफ स्टाइल के फायदे के बारे में बताते हैं, तो करोड़ों बच्चे और युवा उनका अनुकरण करते हैं.'
आगे उन्होंने कहा, 'मैं यह अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट ना करें, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं.'
राष्ट्रपति ने एक और अपील करते हुए कहा 'एक फिल्म को बनाने में बहुत से लोगों का योगदान होता है. आप सभी पुरस्कार विजेताओं से, मैं यह अनुरोध करती हूं कि अपनी टीम के उन सभी सदस्यों तक भी मेरी सराहना अवश्य पहुंचाएं जिनके योगदान से आपकी पुरस्कृत फिल्म का निर्माण संभव हुआ.'
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
