Search

 
 
 

हजारीबाग में किसानों की फसल को यास ने किया नाश

 

खेतों में टमाटर बर्बाद

Hazaribagh: यास तूफान जाते-जाते अपना असर छोड़ गया. अब इस तूफान की बर्बादी खेतों में दिखाई देने लगी है. इससे सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है. हजारीबाग के किसान बड़ी उम्मीद से टमाटर लगाये थे, लेकिन यास ने सब पर पानी फेर दिया. किसानों की खड़ी फसल बारिश की वजह से नष्ट हो गई है.

जमीन लीज पर लेकर करते हैं खेती

बता दें कि हजारीबाग का यह इलाका पूरे देश में टमाटर का तीसरा सर्वाधिक टमाटर उत्पादक इलाके के रूप में जाना जाता है. हजारीबाग और चतरा के इन इलाकों में टमाटर अधिक होता है. पिछले एक दशक से इन इलाकों में लीज पर जमीन लेकर टमाटर की खेती करने का प्रचलन शुरू हुआ है. जिनके पास अपनी जमीन नहीं है वे अपने गांव के आसपास की जमीनों को लीज पर लेकर उस पर खेती करते हैं.

देखें वीडियो-     

बताया जाता है कि हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के सलगावां पंचायत के किसानों ने भी लीज पर जमीन लेकर टमाटर की खेती शुरू की थी. इस इलाके के लगभग सौ से अधिक किसान औसतन चार लाख रुपये लगाकर टमाटर की खेती में लगे थे. लगभग 4 लाख रुपए की लागत से इस एक पंचायत में लगभग एक सौ से अधिक किसानों ने टमाटर लगाया था. इनके खेतों में लगभग 1 करोड रुपए के टमाटर की तैयार फसल बारिश में नष्ट हो गई.

राहत की उम्मीद

 यह हाल पांच गांवों का है. इलाके के बाकी गांवों को जोड़ दिया जाए तो नुकसान और अधिक हो सकता है. मुश्किल यह है लीज वाली जमीन होने से ऐसे किसान सरकारी आंकड़ों में नहीं आते हैं. ऐसे में इन्हें मुआवजा या सरकारी राहत भी नहीं मिलता है. ऐसे में सारे किसान निराश हैं. उन्हें सरकार से राहत की उम्मीद है.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें-  हजारीबाग">https://lagatar.in/noted-agricultural-scientist-dr-pramod-kumar-sinha-hazaribagh-passed-away/76081/">हजारीबाग

के जाने माने कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा का निधन      

इसे भी पढ़ें-  बाइक">https://lagatar.in/ranchi-police-agitated-bike-thief-gang-five-criminals-arrested/76519/">बाइक

चोर गिरोह का रांची पुलिस ने किया उदभेदन, पांच अपराधी गिरफ्तार      

इसे भी पढ़ें- आरोप:">https://lagatar.in/accusation-corruption-in-ranchi-bau-admission-sc-selected-in-ews-quota/75965/">आरोप:

रांची BAU के एडमिशन में चल रहा करप्शन, EWS कोटे में SC का हुआ चयन

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही