Search

 
 
 

कमजोर हुआ “यास”, झारखंड में 70 किमी रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश

 

बुधवार शाम से 27 मई की सुबह तक जमकर बारिश का अनुमान

Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवातीय तूफान यास बुधवार को तट से टकराने के बाद कुछ कमजोर हुआ है. बावजूद इसके झारखंड से इसके गुजरने के दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. बुधवार को दिन के 9 बजे के बाद तूफान पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की तट से टकराया. यह तूफान उत्तर पश्चिम की दिशा में झारखंड की ओर बढ़ रहा है.

तूफान के गुजरने के दौरान बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक झारखंड में लगातार बारिश होगी. इसके प्रभाव से पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे से ही बारिश हो रही है. तूफान के गुजरने के दौरान दौरान राज्य के दक्षिण पूर्व स्थित पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भारी से भारी बारिश की चेतावनी पहले से ही जारी कर दी गई है.

रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो आदि जिलों में भी मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. बुधवार की देर रात रांची से गुजरने के बाद यह तूफान कमजोर होकर  अति गहरा निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा. इसके बाद यह पलामू और आसपास के जिलों में प्रवेश करते हुए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ जाएगा. इस तूफान के प्रभाव से झारखंड के उत्तरी भागों में 29 मई को भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-said-the-vaccine-is-about-to-end-the-public-will-abuse/69898/">हेमंत

ने कहाः वैक्सीन खत्म होने वाला है, गालियां देगी जनता

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी भागों में राजधानी समेत आसपास के जिलों में 27 मई को भी भारी बारिश हो सकती है. पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा आदि जिलों में 27 मई को तूफान का प्रभाव ज्यादा होगा. इस दौरान इन जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है.

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के दक्षिण भाग में 28 मई से इसका असर कम होगा. बावजूद इसके विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे और बारिश रुक रुक कर होगी.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही