Lagatar Desk : स्टैंड-अप कॉमेडियन यश महेश्वरी इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने अपने शो के दौरान बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा और छठ पूजा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की.
क्या है पूरा मामला
हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए। ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके। छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
— Ritu Jaiswal (@activistritu) November 24, 2026
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
विवाद बढ़ता देख यश महेश्वरी ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं या संस्कृति को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी बातों को लेकर अधिक सावधानी बरतने की बात कही.

