हार्ट सेंटर के डॉक्टर और नर्स ने किया योगाभ्यास
[caption id="attachment_677177" align="alignleft" width="300"]alt="हार्ट सेंटर के डॉक्टर और नर्स ने किया योगाभ्यास" width="300" height="200" /> हार्ट सेंटर के डॉक्टर और नर्स ने किया योगाभ्यास[/caption] योग दिवस के मौके पर हार्ट सेंटर रांची में डॉक्टर और नर्स स्टाफ ने योगाभ्यास किया. मौके पर हार्ट सेंटर के डॉक्टर अनुपम कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. पीजी सरकार, डॉक्टर रश्मि, नवीन कुमार और अन्य स्टाफ ने योगाभ्यास किया.
133 बटालियन प्रांगण में झमाझम बारिस के बीच मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
[caption id="attachment_677179" align="alignleft" width="300"]alt="133 बटालियन प्रांगण में झमाझम बारिस के बीच मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" width="300" height="200" /> 133 बटालियन प्रांगण में झमाझम बारिस के बीच मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस[/caption] 133 बटालियन, धुर्वा रांची के प्रागंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. मौके पर अमित कुमार, कमांडेंट ने अपने परिवार के साथ एवं शिवम रंजना, द्वि. कमा. अधिकारी, एसएस देव, उप कमांडेंट, मृत्युंजय कुमार, उप कमांडेंट एवं बटालियन के अधिनस्थ अधिकारीगण तथा जवानों ने बड़े पैमाने पर उमंग एवं उत्साह के साथ योगा किया. सुबह के वेला में मौसम का मिजाज एवं झमाझम बारिस से प्रागंण की शोभा देखते बन रही थी. इस मौके पर आसपास के महिलाएं एवं बच्चें भी दर्शक के रूप में मौजूद थे. लगभग 40 मिनट के योगाभ्यास में विभिन्न प्रकार के योगासन का अभ्यास करवाया गया. इस अवसर पर कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है. योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी
पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग [wpse_comments_template]
Leave a Comment