Search

 
 
 

दिल्ली मुख्यालय व रांची समेत एनआईए के क्षेत्रीय कार्यालयों में मनाया गया योग दिवस

 
Ranchi : मंगलवार को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने अधिकारियों के लिए नई दिल्ली स्थित मुख्यालय समेत रांची, जम्मू, चंडीगढ़, लखनऊ, गुवाहाटी, इंफाल, रायपुर,  मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोच्चि स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में योग सत्र आयोजित किए.

दो साल बाद मनाया गया योग दिवस

कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था. वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है. बता दें कि 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विचार रखा था. भारत द्वारा पारित मसौदा प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था. योग की सार्वभौमिक मान्यता और बढ़ती लोकप्रियता के साथ संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया. पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-opposed-to-double-cut-of-epf-non-gazetted-personnel-performed-silent-demonstration-in-front-of-directors-office/">रिम्स

: ईपीएफ की डबल कटौती का विरोध, अराजपत्रित कर्मियों ने निदेशक कार्यालय के समक्ष किया मौन प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही