Search

 
 
 

रिम्स में मनाया गया योग दिवस, डॉक्टर-छात्रों ने मिलकर किया योग

रिम्स में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर रिम्स कैंपस में सामूहिक योग कार्यक्रम रखा गया, जिसमें डॉक्टरों, स्टाफ और छात्रों ने मिलकर योग किया.
 

Ranchi: रिम्स में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर रिम्स कैंपस में सामूहिक योग कार्यक्रम रखा गया, जिसमें डॉक्टरों, स्टाफ और छात्रों ने मिलकर योग किया.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम में रिम्स के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. हीरेन्द्र बिरुआ, एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. शैलेश त्रिपाठी, डिप्टी एमएस डॉ. राजीव रंजन, नेत्र विभाग के एचओडी डॉ. सुनील कुमार, डेंटल इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश एमबी, और डॉ. लखन माझी समेत कई डॉक्टर और छात्र शामिल हुए.

 

 

 

 

सभी ने मिलकर अलग-अलग योग आसन और प्राणायाम किए. इस दौरान डॉ. राजकुमार ने कहा कि योग हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बनना चाहिए. इससे न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि दिमाग भी शांत रहता है. हर इंसान को रोज थोड़ा-बहुत योग जरूर करना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि रिम्स में हर साल योग दिवस मनाकर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का मैसेज दिया जाता है.

 

 

योग के बाद छात्रों और डॉक्टरों ने भी अपने अनुभव शेयर किए और कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग बहुत जरूरी है. कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे रोजाना योग को अपनी जिंदगी में अपनाएंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही