Search

 
 
 

योग से असाध्य रोग रहता है दूर : घनश्याम योगी

 
सनराइज स्कूल में योग शिविर का आयोजन Latehar:  सदर प्रखंड के आरगुंडी पंचायत के कुंदरी ग्राम के सनराइज स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया. आयुष के जिला युवा प्रभारी घनश्याम योगी ने विद्यालय के छात्र व छात्राओं को योग व प्रणायाम के कई क्रियाओं की जानकारी दी. कहा कि योग व प्रणायाम करने से मनुष्य निरोगी होता है. उन्होंने कहा कि योग व प्रणायाम से असाध्य रोग तक दूर होते हैं. उन्होंने आर्युवेद व स्वदेशी अपनाने की अपील की और जीवन में आहार की महत्ता पर चर्चा की. कहा कि हमेशा संतुलित आहार लेना चाहिए. हमें जीने के लिए खाना है न कि खाने के लिए जीना है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप गोस्वामी, कैलाश यादव, उमेश ठाकुर, रूपा कुमारी, पूजा कुमारी, शोभा देवी, रिंकी देवी, पूप्पू सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-tmc-ministers-got-permission-to-go-to-sandeshkhali-cpim-leaders-allege-they-were-stopped-from-going-to-rural-areas/">पश्चिम

बंगाल :  टीएमसी मंत्रियों को संदेशखाली जाने की छूट मिली… माकपा नेताओं का आरोप, उन्हें ग्रामीण इलाकों में जाने से रोका गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही