Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिट इंडिया व स्वस्थ इंडिया बनाने में योग का होगा बहुत बड़ा योगदानः बाबूलाल

रांची के चुटिया मंडल में योगाभ्यास के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है. इसे नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया है. भारत ने कोरोना काल में भी इस मंत्र को सार्थक किया. कोरोना के टीके विश्व के अनेक देशों में भारत ने भेजे.  उन्होंने कहा कि फिट इंडिया ,स्वस्थ इंडिया बनाने में योग का बहुत बड़ा योगदान होगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के चुटिया मंडल में योगाभ्यास के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है. इसे नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया है. भारत ने कोरोना काल में भी इस मंत्र को सार्थक किया. कोरोना के टीके विश्व के अनेक देशों में भारत ने भेजे.  उन्होंने कहा कि फिट इंडिया ,स्वस्थ इंडिया बनाने में योग का बहुत बड़ा योगदान होगा. उन्होंने लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. भारतीय संस्कृति विश्व बंधुत्व का भाव रखती है.  इस वर्ष का थीम ही है एक विश्व ,एक स्वास्थ्य.यह सर्वे भवन्तु निरामया पर ही आधारित है.

 

Uploaded Image

 

योग हमारी विरासत और परंपरा हैः कर्मवीर

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि योग साधना है,योग विज्ञान है,योग हमारी विरासत है,परंपरा है. कहा कि आज दुनियां भर में योग की स्वीकृति भारत की सनातन संस्कृति परंपरा की स्वीकृति है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित योगाभ्यास से जुड़ने का आह्वान किया. कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि योग एक ऐसी विधा है जो केवल तन को ही निरोगी और स्वस्थ नहीं बनाती बल्कि चारों पुरुषार्थ धर्म अर्थ काम मोक्ष को सिद्ध करने में सहायक सिद्ध होती है.

 

Uploaded Image

 

 

योग दिवस पर इन नेताओ ने किया योगाभ्यास

प्रदेश भाजपा ने शनिवार को मंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,  संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,रघुवर दास, चंपाई सोरेन, सांसद दीपक प्रकाश, सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास कर योग की महत्ता पर प्रकाश डाला.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही