Search

 
 
 

आंखों में तेरी में दिखी योगेश-आकांक्षा की जबरदस्त केमिस्ट्री, रिलीज होते 3.9 मिलियन पार

Lagatar Desk :रिलीज होने के महज कुछ ही घंटों के अंदर इस गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचाते हुए 3.9 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिए हैं . कपल बाइक पर पहाड़ों की वादियों में घूमते हुए नजर आते हैं. फैंस इस म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
 
फाइस फोटो

Lagatar Desk : स्प्लिट्सविला फेम योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में कपल का  एक रोमांटिक गाना आंखों में तेरी यूट्यूब पर रिलीज हुआ. जिसमे कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देकने को मिल रही है. 

 

रिलीज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर इस गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचाते हुए 3.9 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिए हैं . कपल बाइक पर पहाड़ों की वादियों में घूमते हुए नजर आते हैं. फैंस इस म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. 

 

 

 यूट्यूब वीडियो 

स्प्लिट्सविला  X6 में हुई थी मुलाकात 


आकांक्षा और योगेश की डेटिंग स्प्लिट्सविला  X6 के शो में हुई थी. शो में दोनों के ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप क बाद कपल लॉकअप 2 में एंट्री ली थी.शो में दोनों दोस्त बनकर आए थे, लेकिन शो में उनका लव एंगल भी चल रहा था. 

 

शो में दोनों की नजदीकियां साफ-साफ दिख रही थी. सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. लोगों को क्यूट केमिस्ट्री पसंद आई थी जिसके बाद शो से बाहर आते ही उनका नया सॉन्ग रिलीज हो गया.  


आकांक्षा चौधरी  कौन हैं


आकांक्षा चौधरी मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. आकांक्षा को पहचान स्प्लिट्सविला X6 से मिली है. इस शो से उन्हें काफी फेम मिला था. स्प्लिट्सविला शो में उनकी जोड़ी योगेश के साथ देखने को मिली थी.आकांक्षा चौधरी राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं. आकांक्षा मिस राजस्थान 2023 फर्स्ट रनरअप थी. 

 

कौन हैं योगेश रावत 


योगेश रावत उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से हैं, उन्होंने MTV रोडीज़ से अपनी पहचान बनाई. इसके बाद वह स्प्लिट्सविला में नजर आए.योगेश मॉडल और एथलीट हैं. योगेश का जन्म साल 2003 में उत्तराखंड में हुआ है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही