Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा, सरकार ने किया इंकार, देर रात से बंद आ रहा फोन

UP : यूपी के राजनीति गलियारों से बड़ी खबर आ रही है. चर्चा है कि योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. लेकिन सरकार की तरफ से इंकार कर दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जलशक्ति विभाग में तबादलों और हस्तिनापुर में अपने समर्थकों पर हुई एफआईआर से मंत्री नाराज हैं. पढ़ें - रायबरेली">https://lagatar.in/rae-bareli-a-truck-full-of-sand-overturned-on-the-car-five-people-including-two-children-of-the-same-family-died/">रायबरेली

: कार पर पलटा बालू लदा ट्रक, एक ही परिवार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत
इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-delegation-talks-with-cms-regarding-basic-facilities-in-railway-hospital/">चाईबासा

: सांसद प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे हॉस्पिटल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर सीएमएस से की वार्ता

दिनेश खटीक के अलावा मंत्री जितिन प्रसाद भी नाराज

बताया जा रहा है कि मंत्री दिनेश खटीक ने सरकारी गाड़ी और सुरक्षा भी छोड़ दी है. मंत्री अपने सरकारी आवास में भी नहीं है. और न ही मेरठ के हस्तिनापुर स्थित अपने निजी आवास पर हैं. उनका फोन भी देर रात से बंद आ रहा है. चर्चा है कि दिनेश खटीक के अलावा लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी नाराज हैं. सूत्रों के मुताबिक मंत्री जितिन प्रसाद आज दिल्ली जायेंगे. जहां वो गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इसे भी पढ़ें - Corona">https://lagatar.in/corona-update-193-new-patients-found-in-jharkhand-in-24-hours-162-healthy-1067-active-cases/">Corona

update: झारखंड में 24 घंटे में मिले 193 नये मरीज, 162 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 1067

संगठन महामंत्री सुनील बंसल के सामने जतायी नाराजगी 

बताया जा रहा है कि जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक मंगलवार को मंत्रिमंडल बैठक के लिए निकले थे. लेकिन वो बैठक में शामिल नहीं हुए और ना ही वो सरकारी आवास आये. उन्होंने संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की थी. और अपने नाराजगी जताकर वहां से भी निकल गये. हालांकि योगी सरकार के उच्चधिकारियों ने इस्तीफे की बात का खंडन किया है. फिलहाल जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक से संपर्क नहीं हो पा रहा है. बता दें कि दिनेश खटिक ने हस्तिनापुर सीट से दूसरी बार चुनाव कर विधानसभा पहुंचे हैं. पिछली सरकार में भी वह मंत्री थे. इसे भी पढ़ें - घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jan-arogya-samiti-constituted-at-health-and-wellness-center-jhantijharna/">घाटशिला

: हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर झांटीझरना में जन आरोग्य समिति का किया गया गठन 

दिनेश खटीक कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से नाराज है 

सूत्रों की माने तो जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से नाराज हैं. विभाग में उन्हें कोई काम नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कुछ इंजीनियर के तबादले की सिफारिश भी की थी, लेकिन वह भी तबादला नहीं हुआ. अधिकारियों ने असमर्थता जाहिर की थी. इसके अलावा जून में मेरठ में दलित युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी. पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज न होने से भी वह नाराज थे. अपने समर्थकों पर केस दर्ज होने से वह नाराज बताये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-20-july-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।20 जुलाई।।ED की गिरफ्त में पंकज मिश्रा।।55 हजार शिक्षकों की बहाली जल्द।।अभिषेक झा पर ED का शिकंजा।।मासूम परी के हत्यारों को सजा।।बढ़े GST पर चौतरफा हमला।।।अमेरिका भागने में भारतीय अव्वल।।समेत कई खबरें और वीडियो।। [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही