Search

 
 
 

योगी ने कहा, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम भेज देंगे, बाबरी पुनर्निर्माण का सपना कयामत तक पूरा नहीं होगा

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर केसरिया ध्वजारोहण का उल्लेख करते हुए इसे सनातन का प्रतीक बताया.   सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चेताया, कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे. कानून तोड़कर जन्नत जाने का सपना देखने वालों का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा.
 

Lucknow :  बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देखने वालों का सपना कभी पूरा नहीं होगा. राम मंदिर देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था का प्रतीक है. भगवान राम सबके हैं.


इसमें कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन कुछ अवसरवादी लोग अपने स्वार्थ के लिए राम को भूल जाते हैं. प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है.


उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बाराबंकी में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे. योगी आदित्यनाथ ने कहा, जो लोग कयामत के दिन का सपना देख रहे हैं, वे सड़-गल जायंगे, वह दिन(बाबरी पुनर्निर्माण) कभी आयेगा.


मुख्यमंत्री ने सपा, कांग्रेस सहित कट्टरपंथियों को संदेश दिया कि अयोध्या में जिस स्थान पर राम मंदिर बना है, वहां अब किसी और ढांचे की कल्पना संभव ही नहीं है. 


मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि जनता से किया गया वादा पूरा किया गया है. हम लोगों ने कहा था रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे.मंदिर वहीं बन गया.


योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर केसरिया ध्वजारोहण का उल्लेख करते हुए इसे सनातन का प्रतीक बताया.   सीएम योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चेताया, कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे.


कानून तोड़कर जन्नत जाने का सपना देखने वालों का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा. सीएम योगी ने  अराजक तत्वों को चेताते हुए कबा कि कानून तोड़ने वालों को ऐसा सबक सिखायेंगे कि उनकी सात पीढ़ियां उसे याद रखेंगी. कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम भेज देंगे

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही