Search

 
 
 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया

खबरों के अनुसार 118 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है.  कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जानकारी दी कि आज दोपहर 1.14 बजे नियमों और प्रक्रियाओं के नियम 94C के तहत लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया गया है.
 

New Delhi :  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेकर बड़ी खबर आयी है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आयी है. कांग्रेस ने लोकसभा सचिवालय को इससे संबंधित नोटिस सौंप दिया है.

 

 

अहम बात यह है कि लोकसभा के महासचिव को सौंपे गये नोटिस के बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया. आज मंगलवार को वे सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आये. 

 

खबरों के अनुसार 118 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है. इनमें कांग्रेस सहित सपा, डीएमके शामिल हैं.  कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जानकारी दी कि आज दोपहर 1.14 बजे नियमों और प्रक्रियाओं के नियम 94C के तहत लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया गया है.  

 

अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने सिग्नेचर नहीं किये हैं. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को देखते हुए विपक्ष के नेता द्वारा स्पीकर के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर हस्ताक्षर करना ठीक नहीं है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही