Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी विवाद, राहुल ने कहा, पेंगुइन नहीं, मैं जनरल नरवणे पर ही विश्वास करूंगा

एक अहम खबर यह है कि आज इंडिया अलायंस में शामिल दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई. खबरों के अनुसार बैठक में राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. सभी नेताओं ने बैठक में संसद के चालू सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन किया.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : पूर्व आर्मी चीफ मनोज जनरल नरवणे लगातार सुर्खियों में बने हुए है. उनकी अप्रकाशित किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी को लेकर संसद में हंगामा मचा हुआ है. कार्यवाही बाधित है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हर दिन मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं.

 

 
जनरल नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी ने आज केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि या तो नरवणे साहब पर यकीन करें या पेंगुइन पर विश्वास करें. ज़ाहिर है कि मैं तो जनरल नरवणे पर ही विश्वास करूंगा.


इस क्रम में राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा, यह उनका ट्वीट है. अपने उस पोस्ट में मनोज नरवणे ने लिखा है कि दोस्तों मेरी किताब अब उपलब्ध है. बस लिंक को फॉलो कीजिए.


राहुल गांधी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि नरवणे या पेंगुइन झूठ बोल रहे हैं. पेंगुइन के अनुसार किताब पब्लिश नहीं हुई है. लेकिन किताब अमेज़न पर उपलब्ध है. जनरल नरवणे ने 2023 में अपने ट्वीट में लिखा था, किताब उपलब्ध है.


फिर राहुल ने कहा, मैं पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर यकीन करूंगा क्योंकि वे आर्मी चीफ थे.  राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा, नरवणे द्वारा किताब में दर्ज एक स्टेटमेंट   भारत सरकार और प्रधानमंत्री के फेवर में नहीं है.


यह आप तय करें कि पेंगुइन सच बोल रहा है या जनरल नरवणे झूट बोल रहे हैं. पोस्टर को इंगित करते हुए राहुल गांधी ने यूएस ट्रेड डील का जिक्र किया. कहा कि वह इसी वजह से हुई है. ये हुआ है, इसको समझिए.  


मनोज मुकुंद नरवणे की किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी को लेकर जारी विवाद के बीच पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कल सोमवार को स्पष्टीकरण जारी  करते हुए साफ किया कि यह किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है.  न ही इसका कोई प्रिंट, डिजिटल या अन्य किसी भी रूप में सार्वजनिक वितरण किया गया है.

 

 


पेंगुइन पब्लिकेशन के अनुसार यदि किताब की कोई प्रति प्रिंट, पीडीएफ, डिजिटल या किसी अन्य फॉर्मेट में ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, तो वह उसके कॉपीराइट का उल्लंघन है. पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का बयान दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किये जाने के बाद आया है. 


 एक अहम खबर यह है कि आज इंडिया अलायंस में शामिल दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई. खबरों के अनुसार बैठक में राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. सभी नेताओं ने बैठक में संसद के चालू सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन किया.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही