Search

 
 
 

एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब Four Stars of Destiny लीक मामला, दिल्ली पुलिस में एफआईआर

हंगामे के कारण बजट सत्र के शेष बचे समय के लिए विपक्ष के आठ सांसद निलंबित हो गये हैं. राहुल गांधी ने आज सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री  मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देने नहीं आये, क्योंकि वह एमएम नरवणे की किताब से जुड़े मुद्दे से डर रहे थे.
 

NewDelhi : पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब Four Stars of Destiny को लेकर नयी खबर आयी है. दिल्ली पुलिस द्वारा इस अप्रकाशित किताब के कथित रूप से सोशल मीडिया पर प्रसार को लेकर एफआईआर दर्ज किये जाने की खबर है. 

 

 

सर्वविदित है कि इस किताब के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में इस किताब की कथित प्रति लहराई थी. इस मामले में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित होती रही है.  

 

हंगामे के कारण बजट सत्र के शेष बचे समय के लिए विपक्ष के आठ सांसद निलंबित हो गये हैं. राहुल गांधी ने आज सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री  मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देने नहीं आये, क्योंकि वह एमएम नरवणे की किताब से जुड़े मुद्दे से डर रहे थे.  

 

दिल्ली पुलिस ने आज सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है. कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन न्यूज फोरम्स पर यह बात सामने आयी है कि श्री नरवणे की किताब Four Stars of Destiny की प्री-प्रिंट कॉपियां बिना अनिवार्य मंजूरी के सर्कुलेट की जा रही हैं.   

 

पुलिस के अनुसार इस किताब के प्रकाशन के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकरणों से अब तक आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस द्वारा सत्यापन किये जाने के दौरान यह बात सामने आयी कि इसी शीर्षक वाली एक टाइपसेट किताब की पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है.

 

इसे कथित तौर पर पेगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा तैयार किया गया बताया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि  कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर किताब का फाइनल कवर इस तरह जारी किया गया है, जैसे कि किताब बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हो. 

 

दिल्ली पुलिस के अनुसार  इस पुस्तक से जुड़ी संभावित लीक या नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए स्पेशल सेल में मामला दर्ज किया गया है. जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस के अनुसार यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि  रिटायर्ड जनरल नरवणे की इस अप्रकाशित किताब से जुड़ी यह सामग्री कैसे और किन माध्यमों से सार्वजनिक की गयी है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही