Search

 
 
 

एपस्टीन फाइल्स में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी के बेटे का नाम

राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी के बेटे का नाम एपस्टीन फाइल्स में आ गया है. जिसके बाद से कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है.
 

Lagatar Desk : राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दीया कुमारी के बेटे का नाम एपस्टीन फाइल्स में आ गया है. जिसके बाद से कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है. कांग्रेस यह कह रही है कि भाजपा के नेताओं के साथ यौन अपराधी जैफरीन एपस्टीन का संबंध एक-एक कर उजागर हो रहे हैं. 

 

अमेरिकी संसद की कमेटी द्वारा जारी दस्तावेजों के एक ई-मेल में लिखा है-  14 मई 2018 को, एक महत्वपूर्ण व्यक्ति जिसका नाम फाइल में गोपनीय कर दिया गया है, उसने यौन अपराधी एपस्टीन को लिखा:- "मैं इन गर्मियों में रोम के पास हमारे पारिवारिक किले में जयपुर के महाराजा के जन्मदिन की पार्टी आयोजित कर रहा हूं. यह जबरदस्त होने वाली है."

 

यहां जिस 'जयपुर के महाराजा' का उल्लेख है, वे सवाई पद्मनाभ सिंह हैं, जो कि राजस्थान की भाजपा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के पुत्र हैं. वर्ष 2018 में रोम में आयोजित उनका भव्य 20वां जन्मदिन समारोह पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में मौजूद है.

 

ज्ञात हो कि राजकुमारी दीया कुमारी वर्तमान में राजस्थान की भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं. वह राजसमन्द से लोकसभा सांसद हैं. पूर्व में राजस्थान विधानसभा में सवाई माधोपुर से वह विधायक भी रह चुकी हैं.

 

जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी, महाराजा भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं. इन्हीं दीया कुमारी के पुत्र सवाई पद्मनाभ सिंह के जन्मदिन पर वर्ष 2018 में भव्य पार्टी यौन अपराधी एप्सटीन के एक खास व्यक्ति ने रोम में दिया था!

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही