Search

 
 
 

ओवैसी ने असम CM के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, बोले  हिमंता, गिरफ्तार कर लें,  जेल जाने को तैयार हूं

हिमंता ने कहा, उन्हें किसी वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे गिरफ्तार कर लें. मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है.  साथ ही उन्होंने कहा, वह अपने बयानों पर कायम हैं. कहा कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हैं और आगे भी रहेंगे.
 

New Delhi : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मामला यह है कि हिमंता बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वह प्रतीकात्मक रूप से फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं.

 

 

यह वीडियो विवाद का कारण बन गया है. ओवैसी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वीडियो में हिमंता को मुसलमानों पर फायरिंग करते हुए दिखाया गया है. हिमंता बिस्वा सरमा ने उन पर मामला दर्ज किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए डिब्रूगढ़ में मीडिया से कहा, अगर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं.

 

 इस क्रम में हिमंता ने कहा, उन्हें किसी वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे गिरफ्तार कर लें. मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है.  साथ ही उन्होंने कहा, वह अपने बयानों पर कायम हैं. कहा कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हैं और आगे भी रहेंगे.  

 


ओवैसी की बात करें तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  उन्होंने (ओवैसी) हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ उनके हिंसक वीडियो” को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. कहा कि वीडियो में हिमंता मुसलमानों पर गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे थे. ओवैसी ने चिंता जताते हुए कहा, आजकल नरसंहार जैसी नफरत भरी बातें आम होती जा रही हैं. 

 

बता दें कि ओवैसी ने  हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वीडियो असम भाजपा द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया था, हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया था.  वीडियो में कथित तौर पर हिमंता को राइफल से निशाना साधते हुए और दो व्यक्तियों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था. एक ने टोपी पहनी हुई थी और दूसरे ने दाढ़ी रखी थी. उसमें कैप्शन लिखा था, प्वाइंट-ब्लैंक शॉट.

 


इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज आरएसएस उस शख़्स को भारत रत्न देने की मांग कर रही है जिन्होंने अंग्रेजों के समक्ष छह माफ़ीनामे लिखे. कहा कि एक समय ऐसा भी आयेगा जब भाजपा नाथूराम गोडसे को भारत रत्न दे देगी. दरअसल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के 100 पूरे होने पर आयोजित व्याख्यानमाला में कहा था, अगर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो भारत रत्न का सम्मान और बढ़ेगा. 


 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही