Search

 
 
 

पाकिस्तान संबंध को लेकर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई की सफाई पर भाजपा का पलटवार

असम सीएम के आरोपों को गौरव गोगोई ने बेतुका और झूठा बता कर खारिज कर दिया है. गौरव गोगोई ने सीएम सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सी-ग्रेड फिल्म से भी खराब करार दिया है. आरोप लगाया कि ज़मीन पर अवैध कब्ज़े की पोल खुलने के डर से सीएम हम पर आरोप लगा रहे हैं.
 

NewDelhi/Guwahati  : हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के बीच जारी विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है. असम की हिमंता सरकार ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं. खबर है कि असम SIT की जांच रिपोर्ट होम मिनिस्ट्री को प्रेषित की जा रही है. जिसमें गौरव गोगोई के पाकिस्तान संपर्क की बात कही गयी है.

 

 

 

 

असम सीएम के आरोपों को गौरव गोगोई ने बेतुका और झूठा बता कर खारिज कर दिया है. गौरव गोगोई ने सीएम सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सी-ग्रेड फिल्म से भी खराब करार दिया है. आरोप लगाया कि ज़मीन पर अवैध कब्ज़े की पोल खुलने के डर से सीएम हम पर आरोप लगा रहे हैं.

 

दरअसल आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता गोगोई ने दावा किया कि उनकी पत्नी 2013 में कामकाज के सिलसिले में पाकिस्तान गयी थी. कहा कि उसी साल दिसंबर माह में वह(गौरव गोगोई) उनके(पत्नी) साथ 10 दिन की यात्रा पर पाकिस्तान गये थे.

 

गोगोई ने सफाई देते हुए कहा कि एसआईटी (विशेष जांच दल) ने मुझसे 2013 में पाकिस्तान की 10 दिवसीय यात्रा को लेकर कभी कोई सवाल नहीं पूछा. गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि असम सीएम ने एसआईटी रिपोर्ट छह महीने तक दबाकर रखी. उसमें मेरे पाकिस्तान के साथ संबंध होने के उनके आरोपों को साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है. 

 

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने गौरव गोगोई पर हमलावर हेत हुए कहा कि आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव गोगोई ने यह झूठ बोलने की कोशिश करक एक बड़ी गलती की कि वह तक्षशिला जाना चाहते थे, इसलिए उनका शुरुआती वीजा बढ़ा दिया गया और उसमें इस्लामाबाद और कराची शामिल कर दिया गया.

 

भाजपा नेता ने कहा कि तक्षशिला इस्लामाबाद में नहीं, बल्कि पंजाब के रावलपिंडी जिले में है. शहजाद पूनावाला ने कहा कि अगर उनके पाकिस्तान वीजा में साफ तौर पर सिर्फ लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जाने की इजाज़त थी, तो वह तक्षशिला कैसे गये,  जो इस्लामाबाद से बाहर और  रावलपिंडी जिले में है?

 

शहजाद पूनावाला ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान के इमिग्रेशन नियमों के तहत वीजा में तय शहरों से बाहर यात्रा करने की इजाजत खास अनुमति के बिना नहीं है. पूछा कि रावलपिंडी जिले के लिए वीजा क्लीयरेंस न होने के बावजूद किसने उन्हें तक्षशिला जाने में मदद की? शहजाद पूनावाल के अनुसार यह सवाल महत्वपूर्ण इसलिए हो जाता है, क्योंकि पाकिस्तान सेना का जनरल हेडक्वार्टर रावलपिंडी में ही स्थित है,    

 

इस क्रम में गौरव गोगोई की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई देशद्रोही चरित्र के व्यक्ति हैं. वे सांसद के रूप में संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह हमारे देश की सुरक्षा पर सवाल उठाते हैं और पाकिस्तान के साथ मेलजोल रखते हैं.

 

दुर्भाग्य से वे असम से है इसीलिए यह मुद्दा असम में ज़्यादा चर्चा में आ रहा है एक भारत-विरोधी, देशद्रोही, चुना हुए जन प्रतिनिधि, जो संसद के पवित्र मंदिर में भारतीय संविधान की शपथ लेते हैं, ऐसे लोग भारत के दुश्मन देशों के साथ दोस्ताना संबंध कैसे रख सकते हैं?, यह सबसे बड़ा सवाल है. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही