Search

राहुल गांधी ने कहा, सदन में मुझे बोलने नहीं देते, पीएम पर हमले की बात पर कहा, एफआईआर क्यों नहीं किया

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री ने झूठ बोला कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है. हमें इसकी एक प्रति मिल गयी थी.उनके एक सदस्य(निशिकांत दूबे) ने कई किताबों का हवाला देते हुए  बहुत घटिया बातें कीं. लेकिन उन्हें कुछ नहीं कहा गया. बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने नेहरू-एडविना, इंदिरा गांधी से संबंधित विवादास्पद बातों का जिक्र किया था.
 
New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए बताया कि संसद में उनके साथ क्या हो रहा है. राहुल ने सिलसिलेवार बताया कि क्या क्या हुआ है. वे आज संसद के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब के मुद्दे पर सरकार नहीं चाहती थी कि मैं उस पर चर्चा करूं.  मैं चीन पर बोलना चाहता था, लेकिन उन्होंने सदन को रोक दिया. मुझे बोलने नहीं दिया.

राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा तीन या चार बार हुआ. पहले उन्होंने(स्पीकर) कहा कि मैं एक किताब उद्धृत नहीं कर सकता. इस पर मैंने कहा कि मैं एक किताब नहीं, एक पत्रिका उद्धृत कर रहा हूं. फिर उन्होंने कहा कि आप एक पत्रिका उद्धृत नहीं कर सकते.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री ने झूठ बोला कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है. हमें इसकी एक प्रति मिल गयी थी.उनके एक सदस्य(निशिकांत दूबे) ने कई किताबों का हवाला देते हुए  बहुत घटिया बातें कीं. लेकिन उन्हें कुछ नहीं कहा गया. बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने नेहरू-एडविना, इंदिरा गांधी से संबंधित विवादास्पद बातों का जिक्र किया था.  

इस क्रम में राहुल गांधी ने विपक्षी सासंदों के निलंबन का मुद्दा उठाया. कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि प्रधानमंत्री पर विपक्षी सांसद (महिला)हमला करने वाले थे. राहुल ने कहा कि हमारे सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री पर हमला करने का कोई सवाल ही नहीं है. तथ्य बिल्कुल स्पष्ट है.

प्रधानमंत्री सदन में आने से डर रहे थे, सदस्यों के कारण नहीं बल्कि मैं जो कह रहा था उसके कारण. मैंने यह भी कहा कि अगर कोई कहे कि वह प्रधानमंत्री पर हमला करने जा रहा है, तो कृपया तुरंत एफआईआर करें. उस व्यक्ति को गिरफ्तार करो. आप ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं?  

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही