Search

सांसदों के प्रदर्शन में राहुल शामिल हुए, प्रियंका ने स्पीकर को पत्र लिखा, राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट

एक खबर और है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के निलंबित छह सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. लोकसभा में जारी गतिरोध को लेकर इन सांसदों ने स्पीकर को लिखे अपने पत्र में कहा है कि सरकार की ओर से चेयर पर दबाव डाला जा रहा है कि वह उसके इशारे पर काम करे.
 
New Delhi :  संसद का बजट सत्र सत्तारूढ़ राजग और विपक्षी अलायंस के लिए कुरुक्षेत्र का मैदान बनता जा रहा  है. लोकसभा और राज्यसभा हर दिन हंगामे के  कारण बाधित हो रही है. US ट्रेड डील, पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की किताब, एपस्टीन फाईल्स को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है.

आज सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शेष बजट सत्र से निलंबित किये गये छह सांसदों सहित अन्य सांसदों के साथ संसद के बाहर ओम बिरला के खिलाफ  प्रोटेस्ट किया. प्रदर्शन में प्रियंका गांधी भी शामिल थी.

एक खबर और है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के निलंबित छह सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. लोकसभा में जारी गतिरोध को लेकर इन सांसदों ने स्पीकर को लिखे अपने पत्र में कहा है कि सरकार की ओर से चेयर पर दबाव डाला जा रहा है कि वह उसके इशारे पर काम करे.

कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से अपील की है कि वे निष्पक्ष रूप से सदन के संरक्षक की भूमिका निभायें.विपक्ष उनका पूरा समर्थन करेगा.    
 
राज्यसभा में भी आज हंगामा होता रहा. प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ बोलने के लिए उठे, उन्हें सभापति ने  बोलने की इजाजत नहीं दी. इस पर विपक्षी सांसद भड़क गये और वॉकआउट कर गये. 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही