Search

 
 
 

संसद और दिल्ली के नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल, हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है. उसमें लिखा है, अफजल गुरु की याद में दिल्ली खालिस्तान बनेगा.13 फरवरी को 1:11 बजे पर संसद में ब्लास्ट होगा. पंजाब खालिस्तान है.
 

New Delhi : राजधानी दिल्ली के नौ स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ा दिया जायेगा. ऐसे धमकी भरे ई-मेल मिलने से दिल्ली प्रशासन में हड़कंप मच गया. ई-मेल में स्कूलों को उडाने की धमकी के अलावा दावा किया गया कि 13 फरवरी को दोपहर 1.11 बजे संसद में ब्लास्ट होगा.

 

 

दिल्ली को खालिस्तान बना दिया जायेगा. ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है. उसमें लिखा है, अफजल गुरु की याद में दिल्ली खालिस्तान बनेगा.13 फरवरी को 1:11 बजे पर संसद में ब्लास्ट होगा. पंजाब खालिस्तान है.

 

उधर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी. इसके बाद फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस स्कूलों में पहुंची.  दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार  सुबह अलग-अलग इलाकों के स्कूलों से इमरजेंसी कॉल आने लगी थी. 

 

पुलिस ने जानकारी दी कि छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत स्कूल कैंपस से बाहर निकाला गया और बमों की तलाश शुरू. पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.  पुलिस ने काह कि धमकी भरे ईमेल के सोर्स का पता लगाया जा रहा है.  

 

 अहम बात यह है कि 9 फरवरी, 2013 को अफजल गुरु को फांसी दी गयी थी. संसद पर 2001 में 13(दिसंबर) तारीख को ही हमला किया गया था.  

  

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही